MP Weather: मानसून सक्रिय, 27 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तवा डैम के गेट खोले, 6 संभागों में बिजली गिरने की चेतावनी, जानें शहरों का हाल

IMD WEATHER

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में मानसून की सक्रियता बढ़ने लगी है, पिछले 24 घंटे में कई जिलों में झमाझम बारिश देखने को मिली। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज मंगलवार 13 सितंबर 2022 को 27 जिलों में भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी जारी करते हुए ऑरेंज येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही 8 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की चेतावनी दी है। इसके अलावा 6 संभागों और 7 जिलों में बिजली गिरने और चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में 14 सितंबर तक मध्यम और कही-कही तेज वर्षा वज्रपात के साथ होगी।इधर, तवा डैम में जलस्तर में बढ़ोतरी होने से मंगलवार सुबह 7 गेट खोल दिए गए।

यह भी पढ़े..CG Weather: मानसून फिर मेहरबान, इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) ने आज मंगलवार 13 सितंबर को सभी संभागों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना है। रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, विदिशा, छिंदवाड़ा, सागर,टीकमगढ़, दमोह, छतरपुर, और निवाड़ी में अति भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट और धार, गुना, खंडवा, शिवपुरी,खरगोन, सीहोर, अशोकनगर,अलीराजपुर, पन्ना, झाबुआ, नीमच,मंडला, शाजापुर, बालाघाट, सिवनी,मंदसौर और नरसिंहपुर में भारी बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही भोपाल, नर्मदापुर, रीवा, सागर, जबलपुर और शहडोल संभाग के साथ धार, खंडवा, बुरहानपुर, नीमच, आगर, शाजापुर और मंदसौर में गरज चमक के साथ बिजली गिरने और चमकने का अलर्ट जारी किया गया है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, वर्तमान में मानसून ट्रफ जैसलमेर, गुना, अंबिकापुर, जमशेदपुर, बालासोर होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रहा है। मध्य प्रदेश के मध्य में एक कम दबाव का क्षेत्र और कोंकण पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है। इस चक्रवात से लेकर मध्य प्रदेश के मध्य में बने कम दबाव के क्षेत्र से होकर बंगाल की खाड़ी तक एक ट्रफ लाइन बनी हुई है। इस तीन मौसम प्रणालियों के असर से बंगाल की खाड़ी एवं अरब सागर से लगातार नमी आ रही है और प्रदेशभर में गरज-चमक के साथ बारिश हो रही है। 3 दिन तक भोपाल, इंदौर, उज्जैन, सागर, जबलपुर एवं नर्मदापुरम संभागों के जिलों में बारिश का दौर जारी रहेगा।

यह भी पढ़े..UP Weather: मानसून की सक्रियता बढ़ी, 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, , बंगाल की खाड़ी में बना लो प्रेशर एरिया मंगलवार को सिस्टम सागर और भोपाल के बीच में रहेगा। इस कारण भोपाल, सागर, जबलपुर और नर्मदापुरम में कहीं-कहीं भारी बारिश और ग्वालियर, इंदौर, उज्जैन संभाग समेत अन्य जिलों में रिमझिम बारिश होगी।वही  13 से 15 सिंतबर के बीच ग्वालियर चंबल में वर्षा के आसार हैं। अगले दो दिन यानी 14 सितंबर तक सिस्टम एक्टिव रहेगा।वही नए सिस्टम से ग्वालियर में 15 सितंबर तक मध्यम तो 18 से 21 सितंबर के बीच दूसरा बारिश का दौर आएगा।

पिछले 24 घंटे का बारिश का अलर्ट

मानसून सीजन में अब तक कुल वर्षा 1169.9 मिलीमीटर यानी 46 इंच हो चुकी है।  पिछले 24 घंटों के दौरान मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक खंडवा में 98.6, मलाजखंड में 85.6, पचमढ़ी में 70.8, सिवनी में 65.6, बैतूल में 63.8, नरसिंहपुर में 52, धार में 48.6, मंडला में 36.1, इंदौर में 29.4, दमोह में 21, छिंदवाड़ा में 20.6, सतना में 18.8, उज्जैन में 14, उमरिया में 12.4, खरगोन में 10.4, रायसेन में 9.6, नर्मदापुरम में 6.4, रतलाम में छह, जबलपुर में 5.2, दतिया में 4.6, खजुराहो में 4.2, भोपाल में 3.8, सीधी में 3.6, रीवा में 3.2, नौगांव में दो, सागर में 1.4 मिलीमीटर वर्षा हुर्इ। ग्वालियर में बूंदाबांदी हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews