MP Weather : 24 घंटे में दिखेगा नए सिस्टम का प्रभाव, 4 संभागों में बिगड़ेगा मौसम, तेज बारिश-बिजली का अनुमान, आज 20 जिलों में बारिश, जानें IMD अपडेट

up imd weather

MP Weather Alert Today : मानसून की विदाई से पहले मध्य प्रदेश में बारिश का एक और दौर शुरू होने वाला है। शनिवार को बंगाल की खाड़ी में एक नया प्रबल सिस्टम बनने जा रहा है, जिससे 3 संभागों का मौसम बदलेगा और गरज चमक के साथ झमाझम बारिश होगी। वही अन्य जिलों में हल्की बारिश के आसार है। इस नए सिस्टम का असर 5-6 अक्टूबर देखने को मिलेगा। वही अक्टूबर के पहले हफ्ते से मध्य प्रदेश से मानसून की वापसी हो सकती है।

नए सिस्टम से बदलेगा इन संभागों में मौसम

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, नए सिस्टम के असर से जबलपुर, शहडोल और रीवा संभाग में तेज बारिश होने का अनुमान है, वही भोपाल, नर्मदापुरम, उज्जैन, सागर, ग्वालियर और चंबल संभाग में हल्की बारिश होगी। अन्य जिलों में मिला जुला मौसम देखने को मिल सकता है।मौसम विभाग की मानें तो 30 सितंबर को बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बनने जा रहा है, इसके प्रभाव से अलीराजपुर, बड़वानी, बुरहानपुर, धार, इंदौर, झाबुआ, खंडवा, खरगोन, जबलपुर, कटनी, नरसिंहपुर, सिवनी, छिंदवाड़ा, बालाघाट, मंडला, डिंडोरी, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, रीवा, सतना, सीधी, सिंगरौली और मऊगंज जिले में तेज बारिश का अनुमान है।

शनिवार-रविवार से शुरू होगा बारिश का अगला दौर

एमपी मौसम विभाग की मानें तो बंगाल की खाड़ी में म्यांमार के पास एक चक्रवात बन गया है, जो आज कम दबाव के क्षेत्र में परिवर्तित होकर आगे बढ़ेगा, जिसके प्रभाव से जबलपुर, शहडोल संभाग के जिलों में रुक-रुककर का सिलसिला शुरू हो सकता है वही रविवार को रीवा, सागर संभाग में भी बौछारें पड़ सकती हैं। एक अक्टूबर से जबलपुर, शहडोल, रीवा संभाग के जिलों में रुक-रुककर वर्षा का सिलसिला शुरू हो सकता है।

आज इन जिलों में बारिश

एमपी मौसम विभाग की मानें तो वर्तमान में उत्तर-मध्य महाराष्ट्र पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, जिससे नमी मिल रही है।इससे शुक्रवार को भोपाल, शहडोल, जबलपुर, इंदौर, रीवा, ग्वालियर, चंबल संभागों के जिलों में और रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, आगर मालवा, मंदसौर, नीमच, पन्ना, दमोह तथा सागर जिलों में कहीं-कहीं बारिश हो सकती है। इसके अलावा रीवा, शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम, इंदौर, उज्जैन संभाग के जिलों में और रायसेन, शिवपुरी, मुरैना, श्योपुर कला जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ वज्रपात की घटना भी हो सकती है।

जून से सितंबर तक का बारिश का रिकॉर्ड

  1. मध्यप्रदेश में इस साल का बारिश का कोटा पूरा हो गया है। प्रदेश में अब तक औसत 36.94 इंच बारिश हुई है,
    इस बार पूर्वी हिस्से में 4% कम और पश्चिमी हिस्से में 4% अधिक बारिश हुई है।
  2. नरसिंहपुर में बारिश का आंकड़ा 51 इंच से अधिक है।वही सतना, अशोकनगर, रीवा और सीधी जिलों में सबसे कम बारिश हुई है।
  3. झाबुआ, बुरहानपुर, खरगोन, नरसिंहपुर, सिवनी, निवाड़ी, रतलाम, भिंड, उज्जैन, राजगढ़, धार, अलीराजपुर,
    बड़वानी, खंडवा, कटनी, छिंदवाड़ा, देवास, श्योपुरकलां, हरदा, बैतूल और अनूपपुर जिलों में सामान्य से अधिक बारिश हो चुकी है।
  4. जबलपुर, सीहोर, मंडला, बालाघाट, डिंडोरी, शिवपुरी, दतिया, सागर, टीकमगढ़, नीमच, आगर-मालवा, मुरैना और शहडोल जिले में सामान्य से 90% से अधिक बारिश हो चुकी है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews