MP Weather : 24 घंटे में सक्रिय होगा नया सिस्टम, शुक्रवार से अच्छी बारिश के आसार, 37 जिलों में वर्षा-बिजली, 6 जिलों में तेज बारिश का अलर्ट, पढ़े पूर्वानुमान

mp weather

MP Weather Alert Today : अगले 24 घंटे में मध्य प्रदेश के मौसम में फिर बदलाव देखने को मिलेगा। बुधवार-गुरूवार को बंगाल की खाड़ी में एक लो प्रेशर एरिया सक्रिय होने जा रहा है, जिससे बारिश की गतिविधियां में तेजी आएगी। बुधवार-गुरुवार को जबलपुर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं भारी वर्षा तो भोपाल, उज्जैन, सागर, शहडोल संभाग के जिलों में तेज बौछारें पड़ने के आसार हैं। नए सिस्टम के प्रभाव से 15 सितंबर से 21 सितंबर तक प्रदेश में तेज बारिश का दौर फिर शुरू हो सकता है, जो 22-23 सितंबर तक जारी रह सकता है।

22 सितंबर तक जारी रहेगा बारिश का दौर

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती का घेरा बना है, जिससे पश्चिमी मप्र में मध्यम से तेज वर्षा होने का अनुमान है।वही इंदौर सहित प्रदेशभर में 15 से 18 सितंबर के बीच अच्छी वर्षा होने की संभावना हैं। नई मौसम प्रणाली के प्रभाव से 21-22 सितंबर तक बार‍िश का दौर जारी रह सकता है। ग्वालियर-चंबल और जबलपुर में 13-14 सितंबर से बंगाल की खाड़ी में सक्रिय होने वाले नए चक्रवाती घेरे के प्रभाव से मौसम में बदलाव आएगा और 18 सितंबर तक वर्षा का दौर चलेगा।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

  • वर्तमान में दक्षिण-पश्चिमी उत्तर प्रदेश पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात मौजूद है।
  • इस चक्रवात से लेकर पूर्वी उत्तर प्रदेश से होकर झारखंड, उत्तरी ओडिशा से बंगाल की खाड़ी तक एक द्रोणिका बनी हुई है।
  • मानसून द्रोणिका भी जैसलमेर, कोटा, गुना, सतना, अंबिकापुर, चाईबासा, बालासोर से होते हुए बंगाल की खाड़ी तक जा रही है।
  • इसके अतिरिक्त बंगाल की खाड़ी में हवा के ऊपरी भाग में बना चक्रवात कम दबाव का क्षेत्र बन गया है।
  •  कम दबाव का क्षेत्र गुरुवार को गहरे कम दबाव के क्षेत्र में बदल सकता है।

एमपी में अब भी 12% कम वर्षा, रेड जोन में 19 जिले

एमपी में अबतक तय आंकड़े से 12% कम बारिश हुई है, जिसके चलते 19 जिले रेड जोन में है। पूर्वी हिस्से में 10% कम और पश्चिमी हिस्से में औसत 14% बारिश कम हुई है। 1 जून से 12 सितंबर तक औसत 30.23 इंच बारिश हो चुकी है, जबकि 34.19 इंच बारिश होना चाहिए थी।

आज इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, आज बुधवार को नर्मदापुरम, बैतूल, अनूपपुर, डिंडोरी, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला और बालाघाट में भारी बारिश होने का अनुमान है।
  • भोपाल, विदिशा, रायसेन, सीहोर, राजगढ़, सीधी, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, खरगोन, धार, इंदौर, देवास, शाजापुर, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, श्योपुर, सिंगरौली, रीवा, सतना, शहडोल, उमरिया, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में गरज चमक के साथ बारिश हो सकती है।
  • आज प्रदेश में कटनी और पूर्वी दमोह में गरज चमक के साथ मध्यम वर्षा होने के आसार है।
  • नीमच, रतलाम, झाबुआ, विदिशा, राजगढ़, सीहोर, हरदा, भोपाल, नर्मदा पुरम, पचमढ़ी, देवास, बैतूल, मंदसौर, जबलपुर और उमरिया जिले गरज चमक के साथ हल्की वर्षा होने की संभावना है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews