MP Weather : 3 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, नया सिस्टम होगा एक्टिव, कई जिलों में कोल्डवेव-कोहरे का अलर्ट, जानें IMD पूर्वानुमान

up weather alert

MP Weather Update Today : मध्य प्रदेश में नए साल का स्वागत कड़ाके की ठंड और कोहरे के साथ होने की उम्मीद है। अगले 24 घंटे में  8 जिलों भिंड, मुरैना, श्योपुर, ग्वालियर, दतिया, छतरपुर, टीकमगढ़ और निवाड़ी में कोहरे का असर दिखाई देगा,इसके लिए एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने यलो अजर्ट जारी किया है।वही प्रदेश के सभी जिलों में मौसम शुष्क रहेगा और 16 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। 30-31 दिसंबर को तापमान-कोहरे में वृद्धि के आसार है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार,  हवाओं का रुख उत्तरी व उत्तर-पश्चिमी बना हुआ है और एक पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो रहा है, इसके आगे बढ़ने से हवा के ऊपरी भाग के चक्रवात के रूप में परिवर्तित होती ही तेज सर्दी पड़ेगी।  ग्वालियर में अगले 24 घंटे में न्यूनतम तापमान स्थिर रहने के आसार हैं। 2 जनवरी से न्यूनतम तापमान में गिरावट शुरू हो जाएगी। रात के साथ-साथ दिन में भी बर्फीली हवा चलेगी और कंपकपाने वाली ठंड का असर दिखाई देगा।

जनवरी से बढेगी ठंड

मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather Forecast) की माने तो  वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान व उससे लगे पाकिस्तान के आसपास बना हुआ है। इसके कारण उत्तरी भारत में बर्फबारी व बूंदाबांदी होगी। इसके असर से 29 व 30 दिसंबर को तापमान में बढ़ोतरी होगी।  29 दिसंबर को सक्रिय हो रहे नए सिस्टम का असर 31 दिसंबर तक रहेगा। 30 और 31 को तापमान बढ़ सकता है। पश्चिमी विक्षोभ के जाने के बाद फिर तेजी से पारा गिरेगा और नए साल में ठंड बढ़ेगी, कई जिलों में शीतलहर का असर भी दिखाई देगा।

क्या कहता है मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मध्य प्रदेश मौसम विभाग (MP Weather update) की माने तो वर्तमान में उत्तर भारत में कोई प्रभावी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है, लेकिन एक पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान के आसपास बना हुआ है, इसके आगे बढ़ने पर हवा के ऊपरी भाग के चक्रवात के रूप में परिवर्तित होने की संभावना है।इसके असर से गुरुवार को उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी और वर्षा होगी और पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत से आगे बढ़ने पर कड़ाके की ठंड पड़ना शुरू हो जाएगी।

पिछले 24 घंटे का हाल

पिछले चौबीस घंटे में दतिया, रीवा, गुना, खजुराहो, राजगढ़, उमरिया, सतना, रायसेन, दमोह, पचमढ़ी, सागर, सीधी, धार और रतलाम में पारा 10 डिग्री से नीचे रहा। वही भोपाल, धार, इंदौर, पचमढ़ी, रायसेन, जबलपुर, नरसिंहपुर, रीवा आदि में दिन का पारा 23 से 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews