MP Weather Forecast : वर्तमान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस व एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सक्रिय है लेकिन इसका मध्यप्रदेश पर ज्यादा असर नहीं है लेकिन पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से उत्तरी हवाएं लगातार चल रही है जिसके चलते रात और दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। शुक्रवार को तापमान में दो से तीन डिग्री सेल्सियस की गिरावट होने की संभावना जताई गई है।इसका ज्यादा असर ग्वालियर-चंबल क्षेत्र में देखने को मिलेगा। इसके अलावा नीमच, मंदसौर, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, , राजगढ़, आगर-मालवा और शाजापुर में भी ठंडक महसूस होगी।इस साल अक्टूबर में औसतन 2.8 इंच बारिश दर्ज की गई, जो सामान्य से 121% अधिक है।
मध्य प्रदेश मौसम विभाग पूर्वानुमान
एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, एक चक्रवातीय परिसंचरण, बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य और संलग्न उत्तर-पूर्व में माध्य समुद्र तल से 1.5 से 3.1 किमी की ऊंचाई के मध्य सक्रिय है।एक पश्चिमी विक्षोभ, मध्य क्षोभमंडलीय पश्चिमी हवाओं में एक ट्रफ़ के रू में 32° उत्तर अक्षांश के उत्तर में एवं 77° पूर्व देशांतर के साथ माध्य समुद्र तल से लगभग 5.8 किमी की ऊंचाई पर अवस्थित है और पूर्व-उत्तर-पूर्व की ओर बढ़ गया है।इसके असर से प्रदेश में अगले 24 के दौरान मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन पूर्वी इलाकों में दिन और रात के तापमान में गिरावट की संभावना जताई गई हैं।
गुरूवार को कहां कैसा रहा मौसम
- पूरे प्रदेश में आसमान साफ और मौसम शुष्क रहा।
- सुबह के समय कई इलाकों में धुंध छाई।
- राजगढ़ का न्यूनतम तापमान सबसे कम 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- शाजापुर के गिरवर में 11.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- इंदौर में 12.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
- राजधानी भोपाल में 13 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड हुआ।
- ग्वालियर, सागर, छिंदवाड़ा, गुना, शिवपुरी, श्योपुर, अशोकनगर, टीकमगढ़, छतरपुर, छिंदवाड़ा और
- बैतूल में दिन के तापमान में हल्की गिरावट
- भोपाल में अधिकतम तापमान 28.4, इंदौर में 28.3, ग्वालियर में 28.6, उज्जैन में 29.5 और जबलपुर में 30.7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
- दमोह, खजुराहो, मंडला, रीवा, सागर, सतना, उमरिया, नर्मदापुरम, खंडवा और खरगोन को छोड़कर बाकी अधिकांश शहरों में दिन का तापमान 30 डिग्री से नीचे ही रहा।
- मंडला में विजिबिलिटी 1-2 किलोमीटर, जबलपुर, रीवा और सतना में दृश्यता 2 से 4 किलोमीटर के बीच रही।
MP Weather Forecast Till 10 November







