MP Weather : सोमवार से बदलेंगे मौसम के मिजाज, बादल छाने के आसार, बढ़ेगी ठंड, सक्रिय होगा नया पश्चिमी विक्षोभ, जानें अपडेट

mp weather

MP Weather Update Today : सोमवार से मध्य प्रदेश के मौसम में बदलाव दिखाई देगा। कहीं कहीं बादल छाने के साथ तापमान में गिरावट के आसर बन रहे है। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) के मुताबिक, 26 दिसंबर को एक तीव्र आवृत्ति वाला पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा। उसके प्रभाव से हवाओं में नमी आने के कारण जबलपुर सहित संभाग के जिलों में कहीं-कहीं हल्के बादल छा सकते हैं। अभी 28 दिसंबर तक तापमान में घट-बढ़ का सिलसिला जारी रहेगा। ।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार,  वर्तमान में एक कमजोर पश्चिमी विक्षोभ अफगानिस्तान और उससे लगे पाकिस्तान पर ट्रफ के रूप में और एक प्रति चक्रवात ओडिशा के पास 1.5 किलोमीटर की ऊंचाई पर बना हुआ है। जिसके प्रभाव से हवाओं का रुख दक्षिण पश्चिमी बन गया है और नमी आने से तापमान में बदलाव हो रहा है।आने वाले दिनों में राजस्थान, पंजाब, हरियाणा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश में शीतलहर व शीतल दिन की संभावना है, जिसका असर ग्वालियर-चंबल संभाग के मौसम पर भी पड़ेगा। इस कारण दिन व रात के तापमान में एक डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज हो सकती है।वही कोहरा भी छा सकता है।

तापमान में उतार-चढाव जारी

एमपी मौसम विभाग (MP Weather next week update) के अनुसार 25 दिसंबर तक तापमान में हल्का उतार-चढ़ाव बना रहेगा। पारा 2 से 3 डिग्री नीचे गिरेगा। 26 दिसंबर को एक तीव्र आवृति वाले पश्चिमी विक्षोभ के उत्तर भारत में प्रवेश करने की संभावना है, जिसके प्रभाव से उत्तर भारत के पहाड़ों पर बर्फबारी और बारिश होगी और इसके आगे बढ़ने के बाद कड़ाके की ठंड पड़ने लगेगी। सोमवार 26 दिसंबर को बादल छा सकते है। नए साल में मौसम बदलेगा और कहीं कहीं बारिश हो सकती है।

सोमवार को एक्टिव होगा पश्चिमी विक्षोभ

एमपी मौसम विभाग (MP Weather forecast) के अनुसार, 26 दिसंबर को एक पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत में प्रवेश करेगा, जिसके प्रभाव से नमी आने के कारण कई इलाकों में बादल छाएंगे, हल्की बूंदाबांदी हो सकती हैं। अगर ऐसा हुआ तो तापमान में तेजी से गिरावट होने लगेगी और 28 दिसंबर के बाद तेज सर्दी पड़ेगी। इसके आगे बढ़ने के बाद जबलपुर ग्वालियर समेत प्रदेश में 28 दिसंबर से कड़ाके की ठंड पड़ने की उम्मीद है।उत्तर भारत के पहाड़ों में हो रही बर्फबारी से नए साल न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री तक आ सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews