MP Weather : नए वेदर सिस्टम का असर, आज कई जिलों में बादल-बारिश का अलर्ट, हीटवेव का भी अनुमान, पढ़े IMD का लेटेस्ट अपडेट

शुक्रवार शनिवार को ग्वालियर, चंबल, सागर, रीवा, जबलपुर, शहडोल एवं नर्मदापुरम संभाग के जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश हो सकती है। इस दौरान कहीं कहीं ओले गिर सकते है ।
MP weather

MP Weather : साइक्लोनिक सर्कुलेशन व पश्चिमी विक्षोभ के असर से ग्वालियर, चंबल, नर्मदापुरम, शहडोल, सागर, रीवा और जबलपुर संभाग में शुक्रवार शनिवार को मौसम बदला रहेगा। आज शुक्रवार को 20 से ज्यादा जिलों में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना जताई गई है।

इस दौरान दिन और रात के तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट दर्ज की जा सकती है। रविवार से तापमान फिर 2 से 3 डिग्री सेल्सियस बढ़ेगा और गर्मी फिर अपना असर दिखाना शुरू कर देगी।

MP Weather : 2 दिन इन जिलों में बारिश का अलर्ट

  • आज शुक्रवार को अशोकनगर, नर्मदा पुरम, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, पांढुरना, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, बैतूल, ग्वालियर, दतिया, भिंड, मुरैना, सिंगरौली, सीधी, रीवा, मऊगंज, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया और डिंडोरी में बादल छाने के साथ हल्की बारिश की संभावना है।
  • धार, उज्जैन, दमोह, अशोकनगर, नर्मदापुरम, रतलाम, मंदसौर, नीमच, गुना, राजगढ़, बड़वानी, शाजापुर, आगर मालवा, पन्ना, सागर, शिवपुरी, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी जिलों में हीटवेव का असर देखने को मिल सकता है।
    धार, उज्जैन, दाहोद, खरगोन, इंदौर जिलों में गर्म रात रहने की संभावना है।
  • शनिवार को ग्वालियर, रायसेन, नर्मदापुरम, सीहोर, हरदा, देवास, खंडवा, बड़वानी, धार, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, जबलपुर, श्योपुर, मुरैना, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, भिंड, दतिया, शिवपुरी, अशोकनगर, सागर, दमोह, मंडला, सिवनी, बैतूल, बुरहानपुर, खरगोन, अलीराजपुर में गरज-चमक के साथ बारिश।

एमपी मौसम विभाग पूर्वानुमान

वर्तमान में पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में और पंजाब पर हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना है। दक्षिणी पाकिस्तान और उससे लगे दक्षिण-पश्चिम राजस्थान पर हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात मौजूद है। इसके असर 2 दिन प्रदेश में बादल बारिश की स्थिति बनेगी। अगले तीन दिन में अधिकतम तापमान में तीन से चार डिग्री तक की गिरावट हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews