MP Weather Alert : अगले हफ्ते से फिर बदलेगा मौसम, आज 17 जिलों में घने कोहरे और शीतलहर का अलर्ट, कोल्ड डे की स्थिति, जानें आपके शहर का हाल

rj weather today

MP Weather Update & Alert : 2 मौसम प्रणालियों और उत्तरी बर्फीली हवाओं के प्रभाव के चलते मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठंड़ का कहर देखने को मिल रहा है। प्रदेश के कई जिले घने कोहरे और शीतलहर की चपेट में है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तापमान में भारी गिरावट देखने को मिली, फिलहाल आने वाले 2-3 दिनों तक मौसम के मिजाज यूही बने रहने वाले है लेकिन 26-27 जनवरी के बाद ठंड से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।आज एक दर्जन जिलों में घने कोहरे और कोल्ड डे का अलर्ट जारी किया गया है।

30 जनवरी तक मौसम में जारी रहेगा उतार चढ़ाव

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  फिलहाल मौसम के यूही बने रहने का अनुमान है। अगले दो दिन में न्यूनतम तापमान में और भी गिरावट होने के आसार हैं, जिसकी वजह से शीतलहर सिहराती रहेगी।  26-27 जनवरी के आसपास एक बार फिर एक नया पश्चिमी विक्षोभ बनने जा रहा है जिससे दिन के तापमान में गिरावट दर्ज होगी और कोहरा बढ़ेगा। इससे ठंड भी बढ़ेगी और इसका असर 30 जनवरी तक रहने वाला है।

क्या कहता है मौसम विभाग

वर्तमान में कर्नाटक से लेकर छत्तीसगढ़ तक द्रोणिका बनी हुई है, जो विदर्भ से होकर गुजर रही है। मराठवाड़ा में हवा के ऊपरी भाग में एक चक्रवात बना हुआ है, हालांकि इन दोनों मौसम प्रणालियों का प्रदेश के मौसम पर विशेष असर नहीं है, लेकिन उत्तर भारत के मैदानी क्षेत्र में 12 किलोमीटर की ऊंचाई पर वेस्टर्न जेट स्ट्रीम सक्रिय है, जिससे सर्द हवाएं चल रही है और ठंड का असर तेज बना हुआ है।

आज इन जिलों में कोहरे, कोल्ड डे और शीतलहर की चेतावनी

  • मध्य प्रदेश के सागर, सिंगरौली, मऊगंज, सीधी, रीवा, शिवपुरी, ग्वालियर, मुरैना, सतना, उमरिया, जबलपुर, पन्ना, दमोह, छतरपुर, टीकमगढ़, दतिया और भिंड जिलों में शीतल दिन ।
  • चंबल संभाग के जिलों, दमोह, सागर, विदिशा, रायसेन, सीहोर और भोपाल में मध्यम कोहरा ।
  • आज मंगलवार को दतिया, भिंड, टीकमगढ़, छतरपुर, दमोह, पन्ना, सागर, सिंगरौली, शिवपुरी, ग्वालियर, उमरिया, सीधी, जबलपुर, रीवा, मुरैना, मऊगंज और सतना में शीतलहर की चेतावनी जारी की है।
  • छतरपुर, सतना, जबलपुर, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी और मऊगंज जिलों में कोल्ड-डे ।
  • इंदौर, खंडवा, धार जिलों मे हल्के से मध्यम कोहरा हो सकता है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • मंगलवार को सबसे कम तीन डिग्री सेल्सियस तापमान दतिया में दर्ज किया गया। दतिया में शीतलहर तो रतलाम, नौगांव खजुराहो, टीकमगढ़, दतिया और ग्वालियर में कोल्ड डे की स्थिति रही।
  • सोमवार रात को हिल स्टेशन पचमढ़ी में न्यूनतम तापमान 10.8 डिसे।नर्मदापुरम, सिवनी और मलाजखंड को छोड़कर किसी भी शहर में सोमवार रात का पारा 10 डिग्री से ऊपर नहीं पहुंचा। नर्मदापुरम में सबसे ज्यादा न्यूनतम पारा 10.5 डिग्री दर्ज हुआ।
  • मुरैना, भिंड, ग्वालियर, दतिया, निवाड़ी एवं छतरपुर में घना कोहरा छाया रहा।
  • श्यौपुरकलां, शिवपुरी, अशोकनगर, टीकमगढ़, पन्ना, सतना, रीवा, सीधी एवं सिंगरौली में भी मध्यम स्तर का कोहरा रहा।
  • निवाड़ी, दतिया, टीकमगढ़, छतरपुर, पन्ना, सतना, रीवा, मउगंज, सीधी, जबलुपुर, धार, इंदौर और खंडवा में शीतल दिन का प्रभाव रहा।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews