मध्य प्रदेश मौसम : आज रविवार को 21 जिलों में बादल-भारी बारिश का अलर्ट, बिजली गिरने चमकने के भी आसार, जानें अपने शहर का ताजा हाल

मानसून और चक्रवात के असर से पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दो-तीन दिन तक झमाझम बारिश का दौर बना रहने के आसार हैं।
MP WEATHER

MP Weather Update Today

मानसून की गतिविधियों में तेजी आने से 9-10 जुलाई तक मध्य प्रदेश में बारिश का दौर जारी रहने वाला है।रविवार-सोमवार को भी रीवा, शहडोल, जबलपुर, सागर, ग्वालियर संभाग में मौसम का मिजाज ऐसा ही बना रहेगा। आज रविवार को 21 जिलों में अति भारी या भारी बारिश का ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी किया गया है।

इस दौरान 4 से 8 इंच तक पानी गिर सकता है।फिलहाल एक हफ्ते तक बादल बारिश की स्थिति बनी रहेगी। खास करके पूर्वी हिस्से में सिस्टम का असर ज्यादा देखने को मिलेगा।शनिवार को सीधी में 2 इंच और सागर में पौने 2 इंच बारिश हुई। वही भोपाल, उज्जैन, शाजापुर, रायसेन, रतलाम समेत 35 जिलों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज हुई।

आज इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

  • जबलपुर, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट में अति भारी बारिश ।
  • कटनी, मंडला,सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडौरी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, पन्ना, दमोह, मैहर, शिवपुरी एवं श्योपुरकलां में भारी से अति भारी।
  • शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश ।
  • भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में गरज चमक के साथ बारिश का दौर

मध्य प्रदेश मौसम विभाग का पूर्वानुमान

मानसून द्रोणिका वर्तमान में श्रीगंगानगर, भिवानी, आगरा, ब्रांद्रा, डेहरी, पुरुलिया, कोलकाता से बंगाल की खाड़ी तक जा रही है। पूर्वी मध्य प्रदेश एवं उसके आसपास हवा के ऊपरी भाग में चक्रवात बना हुआ है। अरब सागर से उत्तरी गुजरात तक एक द्रोणिका बनी हुई है, जो उत्तरी मध्य प्रदेश, दक्षिण-पूर्वी यूपी, झारखंड से होकर पश्चिम बंगाल पर बने चक्रवात तक जा रही है।पश्चिम बंगाल एवं उससे लगे गांगेय क्षेत्र पर हवा के ऊपरी भाग में बने चक्रवात के कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है।इसके असर से पूर्वी मध्य प्रदेश के अधिकतर जिलों में दो-तीन दिन तक बारिश का दौर बना रहने के आसार हैं।

मध्य प्रदेश : 8 जुलाई तक वर्षा का दौर

रविवार 6 जुलाई: जबलपुर, सागर, दमोह, सिवनी, मंडला,डिंडौरी और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट। शिवपुरी, अशोकनगर, विदिशा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, कटनी, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश ।भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर में बारिश का दौर।

सोमवार 7 जुलाई: सीहोर, नर्मदापुरम, नरसिंहपुर, सिवनी, मंडला और बालाघाट में अति भारी बारिश ।देवास, हरदा, बैतूल, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, विदिशा, रायसेन, सागर, दमोह, जबलपुर, कटनी, उमरिया और डिंडौरी में भारी बारिश । बाकी जिलों में बारिश का दौर।

मंगलवार 8 जुलाई: मंडला, सिवनी और बालाघाट में अति भारी बारिश का अलर्ट है। अशोकनगर, विदिशा, सीहोर, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, पांढुर्णा, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर, सागर, दमोह, जबलपुर, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल, डिंडौरी और सीधी में भारी बारिश ।

बुधवार 9 जुलाई: सीहोर, हरदा, रायसेन, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और बालाघाट में अति भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट । बुरहानपुर, खंडवा, देवास, शाजापुर, राजगढ़, भोपाल, विदिशा, गुना, अशोकनगर, शिवपुरी, सागर, दमोह, छतरपुर, पन्ना, कटनी, सतना, मैहर, उमरिया, शहडोल और अनूपपुर में भारी बारिश।

MP Weather Forecast till 9 July

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews