MP Weather Update : बदले मौसम के मिजाज, आज भी एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश-बिजली का अलर्ट, गिरेंगे ओले, चलेगी तेज हवा

MP Weather

MP Weather Alert Today: पश्चिमी विभोक्ष, चक्रवात और बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते मध्य प्रदेश के मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आ रहा है। पिछले 24 घंटों में कई जिलों में तेज बारिश के साथ ओले गिरे।फिलहाल 22 मार्च तक मौसम के यूही बने रहने की उम्मीद है। आज मंगलावर को एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश और ओले गिरने की चेतावनी जारी की गई है। यहां 50 से 60Km प्रतिघंटे तक की रफ्तार से आंधी चल सकती है। इस बेमौसम बारिश से गेहूं, सरसों, चना जैसी फसलों को नुकसान हो सकता है।

आज इन जिलों में बारिश के साथ गिरेंगे ओले

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक,  आज मंगलवार को डिंडोरी, सिवनी और मंडला जिलों में ओलावृष्टि, वज्रपात के साथ 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। साथ ही बैतूल, अनूपपुर, शहडोल, जबलपुर, छिंदवाड़ा, पांढुर्णा और बालाघाट जिलों में हल्की से लेकर मध्यम बारिश , तेज हवा और ओलावृष्टि की चेतावनी जारी की गई है। वही रीवा संभाग,उमरिया, कटनी, नरसिंहपुर, दमोह, पन्ना, सागर और छतरपुर जिलों में कहीं-कहीं बारिश, वज्रपात और तेज हवा चल सकती है।

बुधवार-गुरूवार को भी MP के इन जिलों में वर्षा

20 मार्च को अनूपपुर शहडोल ,उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, सिवनी, पांढुर्ना, मंडला, बालाघाट, दमोह, सिंगरौली, रीवा, सीधी, मऊगंज, सतना, मैहर, पन्ना, सागर, छतरपुर जिलों में बारिश-ओलावृष्टि ।वही 21 मार्च को सीधी, रीवा, मऊगंज, सतना, मैहर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला, बालाघाट, सिंगरौली में ओलावृष्टि और बारिश होने की चेतावनी ।अगले 24 घंटे के दौरान तापमान में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, लेकिन उसके बाद अधिकतम तापमान में वृद्धि दर्ज हो सकती है।

क्या कहता है मध्य प्रदेश का मौसम विभाग

वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है जो पूर्वी मध्य प्रदेश में वर्षा का कारण बन रहा है । पश्चिमी विदर्भ से लेकर दक्षिण तमिलनाडु तक और झारखंड से लेकर आंध्रप्रदेश तक एक एक ट्रफ लाइन बनी है जिसके कारण मध्य प्रदेश में बारिश और ओलेवृष्टि हो रही है। 20 मार्च को एक पश्चिमी विक्षोभ के आने के आसार हैंं, लेकिन इसका असर 23 और 24 मार्च को ही देखने को मिलेगा। इस दौरान पूवीं मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में काफी गिरावट होगी, जबकि रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।

MP में आज एक दर्जन जिलों में बारिश-ओले का रेड-ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा-छाए रहेंगे बादल, 22 मार्च के बाद फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD ताजा अपडेट

मध्य प्रदेश वेदर अपडेट : 30 जिलों में बारिश-बिजली की चेतावनी, ओले गिरने का भी अलर्ट, 20 मार्च के बाद फिर बदलेगा मौसम

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews