MP Weather : 2 दिन बाद बदलेगा मौसम, फिर बादल बारिश के आसार , आज कैसा रहेगा वेदर? जानें IMD का ताजा पूर्वानुमान

पश्चिमी विक्षोभ के असर से 12 से 14 फरवरी के बीच फिर बादल छाने के साथ बारिश होने की संभावना है। 20 फरवरी के बाद ठंड का असर कम होगा, जिससे दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी होगी।
MP weather

MP Weather Update: फरवरी का महीना लगते ही मध्य प्रदेश के मौसम में लगातार परिवर्तन देखने को मिल रहा है । तापमान में भी उतार चढ़ाव दर्ज किया जा रहा है। अगले कुछ दिनों तक दिन और रात के तापमान में 2 से 3 डिग्री की गिरावट तो कुछ शहरों में रात का पारा फिर से 10 डिग्री के नीचे पहुंचने की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, गुरुवार को प्रदेश के सभी जिलों का मौसम शुष्क  और साफ रहेगा।आने वाले दिनों में हल्की ठंडक आ सकती है क्योंकि तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आने के आसार हैं।7-8 जनवरी को हवाएं चलने से तापमान में गिरावट आ सकती है। रात और सुबह हल्की ठंड का असर बना रहेगा।प्रदेश में 10-16 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है.

2 दिन बाद नए सिस्टम से बादल बारिश के आसार

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि 8 फरवरी को एक नया वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होगा, जिसके असर से  12, 13 और 14 फरवरी को बारिश होने का अनुमान है।सर्द हवाएं चलेंगी और तापमान में फिर से गिरावट दर्ज की जाएगी। भोपाल, इंदौर-उज्जैन में तापमान में गिरावट आएगी। ग्वालियर और चंबल संभाग के जिलों में बादल छाए रह सकते हैं।  20 फरवरी के बाद ठंड का असर और कम होगा, साथ ही दिन-रात के तापमान में वृद्धि होगी।

क्या कहता है एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान

वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान और उससे लगे जम्मू कश्मीर पर द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-पश्चिम भारत के ऊपर जेट स्ट्रीम बना हुआ है। हवाओं का रुख उत्तरी एवं उत्तर-पश्चिमी बना रहने के कारण तापमान में गिरावट होने लगी है, फिलहाल तीन-चार दिन तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews