MP Weather: 18 अक्टूबर से फिर बदलेगा मौसम, 3 संभागों में बारिश के आसार, जल्द होगी ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

mp weather news

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में अगले 48 घंटों में मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। एक तरफ मानसून की विदाई के साथ बारिश का दौर थमने लगा है, वही दूसरी तरफ कोहरे के साथ गुलाबी ठंड का अहसास होने लगा है। हालांकि प्रदेश में दिवाली के बाद ठंड की दस्तक होगी। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने आज सोमवार 17 अक्टूबर को 3 संभागों और 2 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। पिछले 24 घंटे में सर्वाधिक तापमान रतलाम, राजगढ़, दमोह और मंंडला में 33 फीसदी दर्ज किया गया है।

यह भी पढ़े..UP Weather: 2 दिन बाद फिर बदलेगा मौसम, छाएगा कोहरा, दिवाली बाद ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार, आज 17 अक्टूबर सोमवार को शहडोल, जबलपुर, नर्मदापुरम संभागों के साथ बुरहानपुर और खंडवा में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है।वही इन संभागों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। प्रदेश में भी इस वर्ष एक अक्टूबर से 16 अक्टूबर तक औसत से 263% अधिक वर्षा दर्ज हुई है। यह पहला मौका है जब मानसून के चार माह के बाद अक्टूबर माह में भी अच्छी वर्षा दर्ज हुई है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु केरल के तट के साथ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बनने के असर से जबलपुर संभाग के मंडला, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।वही राजस्थान के आसपास प्रति चक्रवात बना हुआ है, जिसके कारण वातावरण से नमी कम हाेने लगी है। मंगलवार काे एक पश्चिमी विक्षाेभ उत्तर भारत की तरफ धीरे-धीरे बढ़ेगा जिसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा और रात के तापमान में एक बार फिर बढ़ाेतरी हाेगी।

यह भी पढ़े.. CG Weather: 19 अक्टूबर से बदलेगा मौसम, हल्की बारिश के आसार, जल्द होगी ठंड की दस्तक, पढ़े विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, अभी दो दिन तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहने की संभावना है। 18 अक्टूबर को हिमालय क्षेत्र में एक पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा। इसके असर से एक बार फिर तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। वही बंगाल की खाड़ी में 20 अक्टूबर को कम दवाब का क्षेत्र विकसित हो रहा है और 21 अक्टूबर से आगे बढ़ेगा । यदि यह बंगाल की खाड़ी से उत्तर की ओर बढ़ता है तो फिर से मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा और बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews