MP Weather: मौसम में बदलाव जारी, 10 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के आसार, जानें क्या कहता है विभाग का पूर्वानुमान

CG Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश में 20 अक्टूबर के बाद एक बार फिर मौसम में बदलाव दिखाई देगा। बंगाल की खाड़ी में 20 अक्टूबर को कम दवाब का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो 21 से आगे बढ़ेगा । यदि यह उत्तर की ओर बढ़ता है तो मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है, कहीं कहीं बारिश भी हो सकती है। एमपी मौसम विभाग (MP Meteorological Department) ने आज मंगलवार 18 अक्टूबर को 10 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश की संभावना जताई है। प्रदेश में दिवाली के बाद ठंड की दस्तक होगी।

यह भी पढ़े..UP Weather: फिर बदलेगा मौसम, दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का असर, ठंड की आहट, जानें विभाग का पूर्वानुमान

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Today) के अनुसार, आज 18 अक्टूबर मंगलवार को शहडोल संभाग के साथ बैतूल, हरदा, छिंदवाड़ा,मंडला, सिवनी और बुरहानपुर में गरज चमक के साथ बारिश के आसार है। वही 10 जिलों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है।सोमवार को अनूपपुर, बालाघाट, शहडोल, छिंदवाड़ा, मंडला, सिवनी, बुरहानपुर जिलों में कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई है।

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के अनुसार, दक्षिण आंध्र प्रदेश और उत्तरी तमिलनाडु केरल के तट के साथ पश्चिम मध्य बंगाल की खाड़ी पर चक्रवाती परिसंचरण बनने के असर से जबलपुर संभाग के मंडला, डिंडौरी, छिंदवाड़ा, सिवनी में कहीं-कहीं हल्की बौछारें पड़ सकती हैं।आज मंगलवार काे एक पश्चिमी विक्षाेभ उत्तर भारत की तरफ धीरे-धीरे बढ़ेगा जिसके प्रभाव से हवाओं का रुख बदलेगा और रात के तापमान में एक बार फिर बढ़ाेतरी हाेगी।

यह भी पढ़े..MPPSC: इन पदों पर निकली है भर्ती, बुधवार से शुरू होंगे आवेदन, ये रहेंगे नियम, जानें आयु-पात्रता

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Update) के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने चक्रवाती घेरे के कारण नमी आ रही है जिसके कारण बुधवार तक कहीं कहीं बादल छाए रहेंगे। नवंबर पहले सप्ताह में ठंड़ बढ़ने के संकेत है। अक्टूबर अंतिम और नवंबर पहले सप्ताह तापमान 20-30 डिग्री के बीच रहेगा।  बंगाल की खाड़ी में नया कम दवाब का क्षेत्र विकसित हो रहा है, जो 20 अक्टूबर को मजबूत होकर आगे बढ़ेगा,इससे नमी आएगी और हलके बादल छा सकते हैं, कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews