MP Weather: 2 सिस्टम एक्टिव, फिर बदलेगा मौसम, तापमान में होगा इजाफा, जानें हफ्ते का हाल

UP Weather,

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MP Weather Today. मध्य प्रदेश के मौसम (MP Weather Update Today 26 March 2022) में बार बार बदलाव हो रहा है।वर्तमान में दो सिस्टम एक्टिव है।  एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) की मानें तो पिछले 24 घंटे में नर्मदापुरम में सबसे अधिकतम तापमान 39.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।वही सबसे न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री सेल्सियस सिवनी में दर्ज किया गया। शहडोल संभाग क अन्य जिलों में कोई विशेष परिवर्तन नहीं हुआ।अभी दो तीन दिन तक मौसम के ऐसे ही बने रहने के आसार है।

यह भी पढ़े..MPPEB: उम्मीदवारों को बड़ी राहत, कर्मचारी चयन बोर्ड ने इस भर्ती परीक्षा की आवेदन तिथि बढ़ाई

एमपी मौसम विभाग (MP Weather Report) के अनुसार, वर्तमान में दो सिस्टम एक्टिव है। वातावरण में नमी कम होने से बादल छंटने लगे हैं और हवाओं का रुख पश्चिमी हो गया है। उत्तराखंड के आसपास एक ट्रफ के रूप में बना पश्चिमी विक्षोभ समाप्त हो गया है और महाराष्ट्र एवं उससे लगे अरब सागर पर बना प्रेरित चक्रवात कमजोर पड़ गया है। वही विदर्भ से लेकर तमिलनाडु तक एक ट्रफ भी बना हुआ है और गुजरात-राजस्थान में भी गर्मी बढ़ने लगी है, ऐसे में राजधानी सहित पूरे मध्य प्रदेश में दिन के तापमान में बढ़ोतरी होने के आसार हैं।

यह भी पढ़े.. 2 अप्रैल से मैहर रुकेगी 16 सुपरफास्ट ट्रेनें, भोपाल-इटारसी के बीच चल सकती है मेमू ट्रेन

मौसम विभाग (MP Weather Forecast) के मुताबिक, राजस्थान और महाराष्ट्र के ऊपर बने कम दबाव के क्षेत्र से अभी एक-दो दिन और मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा। 28 अप्रैल के बाद मौसम साफ होते ही तापमान में बढ़ोत्तरी की संभावना है। इंदौर में मार्च माह के अंत तक अधिकतम तापमान 38 से 39 डिग्री के आसपास रहेगा।ग्वालियर में न्यूनतम तापमान 20 से 21 डिग्री सेल्सियस के बीच में दर्ज हो सकता है। वही राजस्थान के पड़ोसी राज्यों के जिलों में गर्मी बढ़ेगी।यदि तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर पहुंचता है तो लू के आसार बन जाएंगे। मार्च लू के साथ विदा हो सकता है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews