MP Weather : फिर बदलेंगे मौसम के मिजाज, आज एक दर्जन से ज्यादा जिलों में बारिश-ओलावृष्टि का अलर्ट, छाएगा कोहरा, जानें शहरों का हाल-IMD अपडेट

MP Weather

MP Weather Alert Today : पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से अभी 2-3 दिन मध्य प्रदेश के मौसम विभाग के यूहीं बने रहने का अनुमान है। अगले दो से तीन दिनों तकपश्चिम मध्य प्रदेश गजर चमक के साथ बारिश होने की संभावना है, जबकि पूर्वी मध्य प्रदेश में घना कोहरा छाया रहेगा। पश्चिमी हिस्से में अगले 1-2 दिन में ओले भी गिर सकते हैं।आज एक दर्जन जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की गई है।न्यूनतम तापमान में दो से तीन डिग्री की गिरावट होने की संभावना जताई है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बारिश-ओलावृष्टि के आसार

मध्य प्रदेश मौसम विभाग के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ के असर से अगले 24 घंटे में सीहोर, भोपाल, रतलाम, शिवपुरी और ग्वालियर जिले में बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। वही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, सागर संभाग के जिलों में वर्षा होने के आसार हैं। सीहोर, भोपाल, रतलाम, शिवपुरी एवं ग्वालियर जिलों में गरज-चमक के साथ वज्रपात की आशंका जताई गई है। भिंड, ग्वालियर में मध्यम गरज के साथ बिजली चमकने/ओलावृष्टि जारी रहने की संभावना है, साथ ही पूर्वाह्न में मुरैना, शिवपुरी, दतियाऔर निवाडी जिलों में हल्की गरज के साथ बिजली गिरने की संभावना है।

एमपी मौसम विभाग के मुताबिक, जबलपुर संभाग के जिलों में बादल छा सकते है।  राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, आगर मालवा, नीमच और मंदसौर में ओलावृष्टि हो सकती है। वही ग्वालियर चम्बल के साथ-साथ सीधी, रीवा, मैहर, सतना छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, सीहोर और भोपाल में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। 12 जनवरी के बाद मौसम शुष्क होने लगेगा और ठंड में तेजी आने के आसार है।13 जनवरी तक कहीं कहीं शीतलहर चल सकती है, वही 15 जनवरी तक मौसम शीतल रहने का अनुमान है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • पिछले 24 घंटे में नीमच, मंदसौर, आगर, भोपाल, रायसेन, सीहोर, विदिशा जबलपुर, मंडला और नरसिंगपुर के साथ-साथ गुना, दतिया, श्योपुर कलां, राजगढ़, रतलाम, उज्जैन, देवास, शाजापुर, इंदौर, धार, झाबुआ, अलीराजपुर, बड़वानी, खंडवा, खरगोन, बुरहानपुर, अशोकनगर, ग्वालियर, शिवपुरी, सागर, पन्ना, छतरपुर, सतना, कटनी में मध्यम से घना कोहरा छाया रहा।
  • प्रदेश में सोमवार को सबसे कम न्यूनतम तापमान ग्वालियर में 7.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।  नौगांव में भी तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। बाकी जिलों में रात का तापमान 10 डिग्री से अधिक रहा।
  • उज्जैन में 7 मिमी , इंदौर में 4.7 मिमी , धार में 4.4 मिमी वर्षा दर्ज हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews