MP Weather : अगले हफ्ते से फिर करवट लेगा मौसम, गिरेगा पारा, बढ़ेगी ठिठुरन, 2 संभागों में बारिश-बादल के आसार, जानें IMD अपडेट

नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बारिश का अनुमान है। उत्तरी हवाओं के चलते तापमान में 4 डिग्री तक गिरावट आएगी और ठिठुरन बढ़ेगी।
MP Weather

MP weather update: मध्यप्रदेश में 15 नवंबर के बाद ठंड बढ़ने के आसार है। इससे दिन के तापमान में 1 से 2 डिग्री तो रात के तापमान में भी कमी आएगी। वही नवंबर के आखिरी सप्ताह में ग्वालियर-चंबल संभाग में बादल छाने के साथ हल्की बारिश के आसार है।इस दौरान भोपाल, इंदौर, उज्जैन, नर्मदापुरम, जबलपुर, सागर, रीवा और शहडोल संभाग में मौसम खुला रहेगा लेकिन दिन गर्म और रातें ठंडी रहेंगी।

एमपी मौसम विभाग की मानें तो आज सोमवार को मौसम में कोई विशेष परिवर्तन नहीं होगा, हालांकि तापमान में हल्का उतार चढ़ाव देखने को मिल सकता है।अगले 5-6 दिन मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा, इसके बाद ठंडी हवाओं का असर तेज होगा और तापमान गिरने से ठिठुरन बढ़ेगी। अगले हफ्ते से तापमान के 15 डिग्री से नीचे पहुंचने का अनुमान है।

पूर्वी हवाएं आती जाती रहेंगी

एमपी मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बंगाल की खाड़ी में चल रही पूर्वी हवाएं प्रदेश में आती रहेंगी। इससे उत्तरी हवाएं नहीं आएंगी और ठंड का असर ज्यादा नहीं बढ़ेगा। कुछ शहरों में रात का टेम्प्रेचर सामान्य से एक से डेढ़ डिग्री तक अधिक रह सकता है।उत्तर भारत में बर्फबारी होने के बाद पूरा प्रदेश ठिठुरने लगता है। हर साल नवंबर के दूसरे सप्ताह में उत्तर से ठंडी हवाएं आने लगती है, लेकिन वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में पूर्वी हवाओं का जोर है।

पिछले 24 घंटे का मौसम का हाल

  • प्रदेश के अधिकांश जिलों में रात का तापमान 10 से 20 डिग्री और दिन का पारा 30 से 35 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।
  • पचमढ़ी, शाजापुर-राजगढ़ में रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से कम रहा।
  • शनिवार-रविवार की रात पचमढ़ी में 12.4 डिग्री और शाजापुर में 13.9 डिग्री और राजगढ़ में तापमान 15 डिग्री सेल्सिय रिकॉर्ड किया गया।
  • जबलपुर और भोपाल में दिन का अधिकतम तापमान सबसे कम 30.5 डिग्री दर्ज ।
  • इंदौर में 31.4 डिग्री, उज्जैन में 32.5 डिग्री और ग्वालियर में सबसे ज्यादा 33 डिग्री दर्ज हुआ।
  • रविवार को अधिकतम तापमान खजुराहो में 33.4 डिग्री, गुना में 33.3 और रतलाम में 33.2 डिग्री दर्ज हुआ।
  • अमरकंटक 13.9, भोपाल 15.2, मंडला 15.2, सीहोर 15.5, मलाजखंड 15.7, टीकमगढ़ 15.9, रायसेन 16.0, नौगांव 16.5, रीवा 16.6 एवं धार का न्यूनतम तापमान 16.6 दर्ज किया गया।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews