
MP Weather Update : मध्य प्रदेश के मौसम में उतार चढ़ाव का दौर जारी है। आज शुक्रवार को फिर 15 जिलों में लू का अलर्ट जारी किया गया है, हालांकि पश्चिमी विक्षोभ और ट्रफ लाइन के असर से 26-27 अप्रैल को पूर्वी एमपी के कुछ जिलों में बादल बारिश की स्थिति बनने की संभावना है।
गुरूवार को प्रदेश के सभी शहरों में दिन का तापमान 40 डिग्री से 44.4 डिग्री सेल्सियस के मध्य रहा। सबसे अधिक 44.4 डिग्री सेल्सियस तापमान खजुराहो में दर्ज किया गया। छिंदवाड़ा में लू का प्रभाव रहा।शुक्रवार को भी मौसम का मिजाज ऐसा ही रहेगा, लेकिन शनिवार से मौसम में परिवर्तन देखने मिलेगा।
एमपी मौसम विभाग का नया पूर्वानुमान
- वर्तमान में एक पश्चिमी विक्षोभ पाकिस्तान के आसपास द्रोणिका के रूप में बना हुआ है। उत्तर-दक्षिणी द्रोणिका मध्य छत्तीसगढ़ से विदर्भ, तेलंगाना, आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु से होते हुए मन्नार की खाड़ी तक बनी हुई है।पड़ोसी राज्यों से गर्म हवाएं आ रही है जिसके चलते प्रदेश में गर्मी के तेवर तीखे बने हुए हैं।
- शनिवार से उत्तर-दक्षिणी द्रोणिका के असर से नमी आने के कारण प्रदेश के कई शहरों में बादल छाने के साथ कहीं कहीं बूंदाबांदी होने का अनुमान है। अधिकतम तापमान में गिरावट का सिलसिला भी शुरू हो सकता है।
- मई के पहले हफ्ते में फिर भोपाल, इंदौर, उज्जैन, ग्वालियर समेत कई शहरों में तापमान 43 डिग्री और खजुराहो, नौगांव, पन्ना, सीधी में तापमान 45 डिग्री या इससे अधिक पहुंच सकता है।मई में भी 15 से 20 दिन तक हीट वेव चलने का अनुमान है।
इस हफ्ते लू के साथ बादल बारिश का भी अलर्ट
- 25 अप्रैल: ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, रतलाम, झाबुआ, अलीराजपुर, खंडवा, बुरहानपुर, पांढुर्णा, बालाघाट, उमरिया, सतना, पन्ना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, भिंड, श्योपुर और मुरैना में लू का अलर्ट है। बाकी जिलों में भी गर्म हवाएं चलेंगी।
- 26 अप्रैल: नीमच, मंदसौर, झाबुआ, अलीराजपुर, श्योपुर, मुरैना, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, सतना में लू चल सकती है। वहीं, छिंदवाड़ा, सिवनी, मंडला, बालाघाट और पांढुर्णा में हल्की बारिश, गरज-चमक की स्थिति बनी रहेगी।
- 27 अप्रैल: छिंदवाड़ा, पांढुर्णा, सिवनी, मंडला औरबालाघाट में हल्की बारिश हो सकती है। सतना, छतरपुर, टीकमगढ़, निवाड़ी, मुरैना, श्योपुर, नीमच, मंदसौर, झाबुआ और अलीराजपुर में लू चलने का अलर्ट है।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

