
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश के सरकारी स्कूलों में होने वाली शिक्षक भर्ती (MP Teacher Recruitment 2021-22) को लेकर काम की खबर है।कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा वर्ग 3 (MPPEB MPTET Exam 2022) भोपाल समेत 16 शहरों में 5 मार्च 2022 से शुरु होगी है।इस परीक्षा में लगभग 11 लाख कैंडिडेट्स शामिल होंगे, लेकिन 1 से 8वीं तक के किसी भी सरकारी या प्राइवेट स्कूल में टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट पास किए बिना शिक्षक पद पर नियुक्ति नहीं हो सकेगी।
यह भी पढ़े… Government Job 2022: यहां 535 पदों पर भर्ती, लास्ट डेट नजदीक, जल्द करें अप्लाई
इसका मतलब ये है कि सरकारी और निजी स्कूलों में टीईटी पास वाले ही उम्मीदवारों को शिक्षक बनने का मौका मिलेगा।वही सितंबर 2001 के बाद नियुक्त हर शिक्षक को व्यावसायिक दक्षता के तौर पर यानी डीएड या बीएड पास करना भी जरूरी कर दिया गया है।इसके अलावा मृत शिक्षक के आश्रितों को शिक्षक पद पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए भी यह टेस्ट पास करना अनिवार्य कर दिया गया है। टेस्ट पास करने के साथ व्यावसायिक दक्षता के तौर पर डीएड या बीएड होना भी जरूरी है।
यह भी पढ़े.. MP: लापरवारी पर सचिव-शिक्षिका समेत 8 निलंबित, 4 अधिकारियों को नोटिस, रोजगार सहायकों पर कार्रवाई
पहले भरे गए एवं नए आवेदक दोनों विभागों के पदों के लिए मान्य होंगे।शिक्षक भर्ती में चयन प्रक्रिया के लिए उम्मीदवारों को इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा और इसके आधार पर मेरिट तैयार करके अंतिम चयन सूची जारी की जाएगी।सिर्फ लिखित परीक्षा में पास होने पर किसी पद विशेष पर भर्ती का दावा नहीं किया जा सकेगा।
5000 पदों पर होनी है भर्ती
दरअसल, मध्य प्रदेश स्कूल शिक्षा विभाग (MP School Education Department) और ट्राइबल डिपार्टमेंट के अंतर्गत सरकारी स्कूलों में 5000 प्राइमरी शिक्षकों की भर्ती होनी है। स्कूल शिक्षा विभाग के स्कूलों और जनजातीय कार्यविभाग के स्कूलों में प्राथमिक शिक्षक पदों पर भर्ती के लिए योग्यता निर्धारित करने के लिए संयुक्त पात्रता परीक्षा 2020 का आयोजन 5 मार्च 2022 से किया जाएगा। परीक्षा के बाद शिक्षा विभाग, जनजाति कार्य विभाग एवं अन्य निजी स्कूल अपने स्तर पर पद निकालकर भर्ती कर सकेंगे।पीईबी ने परीक्षा संबंधित दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
इन शहरों में आयोजित होगी परीक्षा
यह परीक्षा प्रदेश के 16 शहरों में आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा भोपाल, इंदौर, ग्वालियर, जबलपुर, उज्जैन, नीमच, रतलाम, मंदसौर, सागर, सतना, खंडवा, गुना, दमोह, सीधी, छिंदवाड़ा व बालाघाट में होगी। परीक्षा का आयोजन ऑनलाइन होगा।
परीक्षा पैटर्न और कट ऑफ
पेपर में उम्मीदवारों से 150 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। पेपर का माध्यम अंग्रेजी और हिंदी में उपलब्ध होगा। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा और कोई नकारात्मक अंक नहीं होगा।परीक्षा की अवधि 90 मिनट है। प्रमाणपत्र परिणाम की तारीख से 02 वर्ष के लिए वैध रहेगा।इसमें सामान्य 60% (90 अंक) और एससी, एसटी, ओबीसी, शारीरिक रूप से विकलांग 55% (82 अंक)कट ऑफ रहेगा।
परीक्षा के नियम
- परीक्षा 2 पाली में आयोजित होगी । परीक्षा केंद्राें पर रिपोर्टिंग के लिए एक घंटे पहले पहुंचना होगा।इन पालियों के लिए उम्मीदवारों को क्रमश: सुबह 8.30 बजे और दोपहर 2 बजे तक रिपोर्ट करना होगा।
- एमपी प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा (MPTET Exam 2022) निर्धारित तारीखों पर 2.30-2.30 घंटे की दो पालियों में किया जाएगा, जो कि सुबह 9.30 बजे और दोपहर 3 बजे से शुरू होंगी।
- परीक्षा में शामिल होने के लिए कैंडिडेट्स का रोजगार कार्यालय में जीवित पंजीयन होना जरूरी है। परीक्षा हॉल में प्रवेश के बाद कैंडिडेट्स परीक्षा खत्म होने पर ही बाहर निकल सकेगा।
- डाउनलोड व मुद्रित किये गये प्रवेश-पत्र के आधार पर अभ्यर्थी परीक्षा केन्द्र में प्रवेश कर सकता है।निर्धारित रिपोर्टिंग समय पश्चात् उपस्थित होने वाले अभ्यर्थी को परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जायेगी।
मूल फोटोयुक्त पहचान-पत्र लाने पर ही परीक्षा केन्द्र में प्रवेश की पात्रता होगी(नियमपुस्तिका के अनुसार) UIDAI द्वारा सत्यापित (verify) होने पर ही ई-आधार मान्य होगा। - इसमें आयु सीमा 21 से 40 वर्ष के बीच और योग्यता में कक्षा 12वीं (इंटरमीडिएट) की परीक्षा 50% अंक और 4 साल के साथ पास, डीएलएड / डीएड / एमएड अथवा इसके समकक्ष डिग्री, बीएलएड डिग्री. BTC/स्पेशल BTC परीक्षा अनिवार्य है।
- परीक्षा केंद्र में मोबाइल, कैलकुलेटर, लॉग-टेबल, आदि ले जाने की अनुमति नहीं होगी।उम्मीदवार अपने साथ काला बॉल प्वाइंट पेन ले जाएं।
- एकल उम्मीदवार के लिए ए 4 आकार के पेपर पर प्रवेश पत्र प्रिंट करना भी अनिवार्य है। जिनके पास एमपी वर्ग 3 एडमिट कार्ड 2022 की प्रिंट कॉपी नहीं होगी, उन्हें शिक्षक परीक्षा में बैठने या बैठने की अनुमति नहीं दी जा सकती है।प्राथमिक शिक्षक के पद पर नियुक्ति की विभिन्न पात्रता शर्तों में से यह परीक्षा सिर्फ एक शर्त की ही पूर्ति करेगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

