MPPEB : हजारों पदों पर होनी है भर्ती, एक बार फिर टल सकती है कई भर्ती परीक्षाएं, जानें अपडेट

MPPEB

mppeb

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड (MPPEB) द्वारा आयोजित होने वाली भर्ती परीक्षा को लेकर उम्मीदवार इंतजार में है। MPPEB द्वारा इस साल 10 परीक्षाओं का आयोजन किया जाना था। हालांकि एक बार फिर कई परीक्षाओं की तिथि में बदलाव की संभावना तेज हो रही है। दरअसल मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा वर्ष 2022 की पहली भर्ती परीक्षा (MPPEB Recruitment) को स्थगित कर दिया गया है। इससे पहले 24 सितंबर को सब इंजीनियर भर्ती परीक्षा 2022 का आयोजन किया जाना था। हालांकि इस परीक्षा को एक बार फिर से स्थगित किया गया।

वहीं यह परीक्षा 6 नवंबर को आयोजित की जाएगी। परीक्षा में करीब 82000 उम्मीदवार शामिल होंगे। वही समूह 3 की परीक्षा ले जाने के साथ ही अन्य परीक्षाओं के तिथियों में भी बदलाव की संभावना तेज हो गई है। बता दे कि अभी तक मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा इस साल की नई भर्ती परीक्षा का आयोजन नहीं किया गया है। वहीं जो भर्ती परीक्षा प्रस्तावित है, उनके भी नोटिफिकेशन जारी नहीं किए जा रहे हैं। जबकि कई परीक्षा के आवेदन बुलाने के बाद परीक्षा की तिथि में लगातार संशोधन किया जा रहा है।

Read More : Gold Silver Rate : चांदी में उछाल, सोना भी बेहाल, ये हैं बाजार का ताजा हाल

बता दें कि इससे पहले मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड द्वारा 6000 पदों पर आरक्षक भर्ती परीक्षा 2020 का आयोजन किया गया था। हालांकि इसके अंतिम रिजल्ट पर अपडेट नहीं आई है। जबकि मार्च में प्राथमिक शिक्षक पात्रता परीक्षा 2020 आयोजित की गई थी। इसके रिजल्ट जारी किए जा चुके हैं लेकिन प्राथमिक शिक्षकों की भर्ती प्रक्रिया निकाली गई है।

15 अक्टूबर से इसकी शुरुआत की जाएगी, इससे पहले समूह 1 उप समूह 1 के अंतर्गत जिला वरिष्ठ उद्यान विकास अधिकारी और समूह 2 के अंतर्गत ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी के पदों पर संयुक्त भर्ती परीक्षा की तिथि में भी बदलाव किया जा चुका है। इसके लिए 12000 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए। वहीं परीक्षा की तारीख 12 और 13 अक्टूबर तय की गई है।

दरअसल मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड के परीक्षा नियंत्रक को बदला गया है, जॉइंट कंट्रोलर डॉक्टर ए हेमलता को परीक्षा नियंत्रक की अतिरिक्त जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं वर्तमान में मध्य प्रदेश प्रोफेशनल एग्जामिनेशन बोर्ड की भर्ती प्रवेश परीक्षा की तैयारी की जा रही थी। अगले महीने 3 प्रवेश परीक्षा होने हैं।

इसके अलावा भी अन्य भर्ती परीक्षाओं की तारीखों में बदलाव किया जा सकता है जबकि कई परीक्षाओं के नोटिफिकेशन अभी जारी नहीं किया जाता है। माना जा रहा है कि साथ भर्ती परीक्षाओं के नोटिफिकेशन अगले साल 2023 के जनवरी महीने से जारी किए जाएंगे। इससे पहले 15 अक्टूबर से शुरू होने वाली परीक्षा की तारीख भी आगे बढ़ सकती है। प्री एग्रीकल्चर टेस्ट परीक्षा 15 व 16 अक्टूबर, प्री वेटरनरी और फैशनरी परीक्षा 29 और 30 अक्टूबर जबकि एनिमल हसबेंडरी और डेयरी टेक्नोलॉजी डिप्लोमा परीक्षा 29 और 30 अक्टूबर को आयोजित होनी है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews