MPPSC : राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा पर बड़ी अपडेट, आयोग ने जारी की विज्ञप्ति, उम्मीदवारों के लिए जानना जरुरी, 346 पदों पर होनी है भर्ती

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एमपीपीएससी के उम्मीदवारों (MPPSC Candidate) के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) द्वारा राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 और राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के स्कोर कार्ड (Score card) और ओएमआर शीट (OMR Sheet) से संबंधित विज्ञप्ति जारी की गई है, जो उम्मीदवारों के लिए जाना बेहद आवश्यक है।

मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा विज्ञप्ति जारी करते हुए कहा गया है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा-राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021 के स्कोर कार्ड और ओएमआर शीट छात्र 8 अगस्त से नवंबर तक स्वयं के प्राप्तांक के स्कोर कार्ड निशुल्क और विज्ञापन अनुसार निर्धारित शुल्क ₹50 का भुगतान कर दोनों प्रश्न पत्रों की ओएमआर शीट डाउनलोड कर सकते हैं।

Read More : Happy Friendship Day 2022 : संसार की सबसे कीमती दौलत है “दोस्‍ती” – प्रवीण कक्कड़

8 अगस्त को जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा राज्य वन सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2021, 19 जून 2022 को प्रदेश के 52 जिला मुख्यालय पर आयोजित की गई थी। उम्मीदवार 8 नवंबर 2022 तक स्वयं के प्राप्तांक का स्कोर कार्ड निशुल्क डाउनलोड कर सकते हैं। उम्मीदवार ₹50 का भुगतान कर स्वयं की दोनों प्रश्नपत्र की ओएमआर शीट भी डाउनलोड करने की पात्रता रखेंगे।

विज्ञप्ति में स्पष्ट कहा गया है कि 8 नवंबर के बाद यह सुविधा बंद कर दी जाएगी। इसलिए अभ्यर्थी अपने स्कोरकार्ड ओएमआर शीट डाउनलोड कर ले और अपने पास संभाल कर रखें। साथ ही ओएमआर शीट डाउनलोड में किसी भी तरह की असुविधा होने पर अभ्यर्थी इस संबंध में आवेदन और प्रश्न पत्र की कॉपी के साथ अपनी परेशानी आयोग कार्यालय को ईमेल कर सकते हैं।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews