MPPSC : राज्य सेवा परीक्षा 2021 के लिए योग्यता में बदलाव, बढ़ाई गई आवेदन की तिथि, आदेश जारी

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ((MPPSC) ने राज्य सेवा परीक्षा (SSE 2021) – राज्य सेवा वन परीक्षा 2021 (State Service Forest Exam 2021) की योग्यता में बदलाव किया है। इसके लिए सूचना (notification) जारी की गई। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है 24 फरवरी को जारी हुई इस सूचना को ध्यान से पढ़ें।

जारी सूचना के मुताबिक वन विभाग मध्यप्रदेश शासन द्वारा राज्य वन सेवा परीक्षा 2021 के सहायक वन संरक्षक सहित वन क्षेत्रपाल और अन्य क्षेत्रपाल के पदों के लिए योग्यता को बदल दिया गया है। मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के जारी निर्देश के मुताबिक साइंस इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी के किसी भी ब्रांच से स्नातक की डिग्री हासिल की उम्मीदवार आवेदन करने की पात्रता रखेंगे।

Read More : MPPEB: MPTET परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी, विभिन्न पदों पर होगी भर्ती, जाने महत्वपूर्ण नियम

इतना ही नहीं आवेदकों को MPPSC ने बड़ी सुविधा दी है। जिसके लिए ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि को भी बढ़ाकर 11 मार्च कर दिया गया है। MPPSC द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक आवेदक 13 मार्च 2022 तक फॉर्म में त्रुटि सुधार कर सकेंगे। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि राज्य सेवा वन परीक्षा और राज्य सेवा परीक्षा 2021 के लिए आवेदन करने से पहले संशोधित आदेश सहित अन्य नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। इसके बाद ही आवेदन की प्रक्रिया को पूरा करें।

महत्वपूर्ण नियम में मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने यह स्पष्ट किया है कि वैसे उम्मीदवार जिन्होंने केवल राज्य सेवा परीक्षा के लिए आवेदन किया है और राज्यसेवा पूर्व परीक्षा के योग्यता में संशोधन के बाद राज्य वन सेवा परीक्षा में आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपने पुराने एप्लीकेशन में संशोधन करने की सुविधा मिलेगी। उन्हें नई एप्लीकेशन फाइल करने की आवश्यकता नहीं होगी।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews