Hindi News

MPPSC : आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जाने पात्रता सहित अन्य अपडेट

Written by:Kashish Trivedi
Published:
Last Updated:
MPPSC : आयोग ने इन पदों पर निकाली भर्ती, नोटिफिकेशन जारी, जाने पात्रता सहित अन्य अपडेट

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। MPPSC द्वारा उम्मीदवारों (candidates) के परीक्षा के लिए नोटिफिकेशन (notificatiion) जारी कर दिया गया है। दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग (Madhya Pradesh Public Service Commission) ने होम्योपैथिक चिकित्सा परीक्षा 2021 (homeopathic medical exam 2021) के लिए विज्ञापन जारी किया। जिसके मुताबिक छात्रों 14 फरवरी 2022 तक होम्योपैथिक मेडिकल ऑफिसर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकेंगे। वही ऑनलाइन एप्लीकेशन (Online Application) की प्रक्रिया 15 जनवरी 2022 दोपहर 12:00 बजे से शुरू होगी।

बता दें कि होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी भर्ती परीक्षा द्वारा कुल 43 पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इसके लिए 12 पद अनारक्षित वर्ग के, 7 पद SC, 9 पद ST, 11 पद OBC के और 4 पद EWS कैटेगरी के शामिल है। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों के आरक्षित पद में सामान्य के लिए 4 पद रखा गया है। जिसमें 2 पद sc, 3 पर st, 4 ओबीसी और एक पद ईडब्ल्यूएस कैटेगरी के लिए आरक्षित हैं।

Read More :नीति आयोग ने जारी की Health Index 2021 लिस्ट, MP में मामूली सुधार, ये राज्य शीर्ष पर कायम

ज्ञात हो कि होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी द्वितीय श्रेणी अधिकारी के पद के रूप में मना किया गया है। इसके लिए अस्थाई पदों पर भर्ती प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी। हालांकि परीक्षा की तिथि की घोषणा अभी नहीं की गई है।

उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि ऑनलाइन आवेदन करने के लिए MPPSC ऑफिशल वेबसाइट पर जाएं और नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें। वही होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी मध्य प्रदेश शासन के राष्ट्रपति द्वितीय श्रेणी अधिकारी के लिए सातवें वेतनमान के तहत 15600-39100+ 5400 ग्रेड पे के अलावा महंगाई भत्ता और अन्य भत्ते देय होंगे।

Notification Link

https://mppsc.nic.in/ATTACHMENTS_FILES/ADVERTISEMENTS_OPTION/Advt_Homeopathy_Medical_Officer_Exam_2021_28.12.2021.pdf

मध्य प्रदेश से जुड़ी विश्वसनीय और ताज़ा खबरें MP Breaking News in Hindi यहां आपको मिलती है MP News के साथ साथ लगातार अपडेट, राजनीति, अपराध, मौसम और स्थानीय घटनाओं की सटीक जानकारी। भरोसेमंद खबरों के लिए हमारे साथ जुड़े रहें और अपडेटेड रहें !
Kashish Trivedi
लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews