
MPPSC Recruitment 2024 : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। आयोग द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी (HOMOPATHY MEDICAL OFFICER) के पद के लिए अतिरिक्त संशोधित लिखित परीक्षा परिणाम में चयनित आवेदकों के साक्षात्कार के आयोजन के संबंध में सूचना जारी की है।अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार अधिकारिक वेबसाइट www.mppsc.mp.gov.in पर नजर बनाए रखें।इसके तहत 43 पदों को भरा जाएगा।
होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021
- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी परीक्षा 2021 का अतिरिक्त संशोधित लिखित परीक्षा परिणाम दिनांक 11 मार्च 2024 को घोषित किया गया है।जिसमें आयोग द्वारा पूर्व में घोषित परीक्षा परिणाम दिनांक 6 जून 2023 में प्राविधिक भाग B- 13 प्रतिशत से एक अभ्यर्थी मुख्य भाग A- 87 प्रतिशत में चयनित हुआ तथा कुल 04 नवीन अभ्यर्थी मुख्य भाग A-87% के लिए योग्य घोषित किए गए हैं।
- इसमें नवीन योग्य आवेदकों के होम्योपैथिक चिकित्सा अधिकारी पद के साक्षात्कार का आयोजन आयोग कार्यालय में 30 अप्रैल 2024 रख गया है।इसके लिए साक्षात्कार पत्र 23 अप्रैल 2024 से उपलब्ध रहेंगे, ऐसे में उम्मीदवार साक्षात्कार के दिन प्रात 9:30 बजे सेवा कार्यालय में अपनी उपस्थिति अनिवार्य रूप से दर्ज कराना सुनिश्चित करें।
5 अप्रैल से फिर खुलेंगी सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 के लिए आवेदन लिंक
- मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग ने सहायक प्राध्यापक परीक्षा 2022 (समस्त विषय) एवं ग्रंथपाल तथा क्रीड़ा अधिकारी के पदों के लिए अतिथि विद्वानों को अधिकतम आयु-सीमा में 10 वर्ष की छूट और ऑनलाइन आवेदन करने की प्रक्रिया पुन: प्रारंभ करने विषयक सूचना, शुद्धिपत्र जारी कर दिया है।
- इसके तहत अतिथि विद्वानों को भर्ती परीक्षा में निर्धारित आयु-सीमा में अध्यापन अनुभव के बराबर अर्थात् एक अकादमिक सत्र में अनुभव के लिए एक वर्ष किन्तु अधिकतम 10 वर्षों की छूट प्रदान की जाती है।
- सहायक प्राध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 से जुड़ी परीक्षा के लिए वंचित उम्मीदवारों 5 से 13 अप्रैल तक पंजीयन कर सकेंगे। इस बीच आवेदन में त्रुटि सुधार की प्रक्रिया 8 से 15 अप्रैल तक चलेगी।वही 13 से 20 अप्रैल तक 3000 और 20 से 30 अप्रैल तक आवेदन करने पर 25 000 रुपये विलंब शुल्क रखा है।
- पूर्व में आवेदन कर चुके समस्त अभ्यर्थियों को पुनः आवेदन करने की आवश्यकता नहीं है।यह परीक्षा 9 जून को आयोजित की जाएगी। उन उम्मीदवारों को मौका मिलेगा, जिन्हें पहले अतिथि विद्वान का अनुभव और आयु सीमा का लाभ नहीं दिया गया था।इसके तहत 826 पदों को भरा जाएगा।

लेखक के बारे में
Pooja Khodani
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.
खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते।
(पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →

