MPPSC : 5 भर्ती परीक्षाओं के लिए आवेदन की तारीख में संशोधन, उम्मीदवारों के लिए जानना आवश्यक, कई पदों पर होगी भर्ती

MPPSC Exam 2025

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। एमपीपीएससी के उम्मीदवारों (MPPSC Candidates) के लिए महत्वपूर्ण सूचना है। दरअसल मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग द्वारा पांच भर्ती परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। जिसके लिए शुद्धि पत्र जारी कर दी गई है। आवेदन की तिथि में महत्वपूर्ण संशोधन किए गए हैं।

ऑनलाइन आवेदन करने से पहले छात्र MPPSC की ऑफिशल वेबसाइट पर जाकर शुद्धि पत्र को ध्यान से पढ़ें। वहीं मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के शुद्धि पत्र में ऑनलाइन आवेदन की अवधि में संशोधन की जानकारी प्रेषित की गई है।

बता दे कि स्त्री रोग विशेषज्ञ संशोधन के बाद ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 8 अगस्त रखी गई है। वहीं आवेदन की अंतिम तिथि 7 सितंबर 2022 किया गया है जबकि MPPSC के अभिलेख परेशन करने की संशोधित अंतिम तिथि 19 सितंबर 2022 तय की गई है।

इसके अलावा मेडिकल विशेषज्ञ परीक्षा के लिए संशोधित तिथि भी जारी की गई है।संशोधन के बाद इस परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन 26 अगस्त से शुरू होंगे। वही आवेदन करने की अंतिम तिथि 25 सितंबर 2022 रखी गई है। MPPSC के अभिलेख प्रेषण की अंतिम तिथि 7 अक्टूबर निर्धारित की गई है।

Read More : Jabalpur : सहायक यंत्री के घर EOW की बड़ी कार्रवाई, आय से अधिक मामले में सर्च ऑपरेशन जारी, बेनामी संपत्ति का खुलासा

वही बीमा चिकित्सा पदाधिकारी/सहायक शल्य चिकित्सा के लिए भी आवेदन की तारीख में संशोधन किया गया है। संशोधन के बाद ऑनलाइन आवेदन 23 अगस्त से शुरू होंगे। वही आवेदन करने की अंतिम तिथि 22 सितंबर रखी गई है। अभिलेख प्रेषण की अंतिम तिथि 4 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है।

जबकि अस्थि रोग विशेषज्ञ परीक्षा के लिए संशोधित तिथि की घोषणा की गई है। ऑनलाइन आवेदन 6 सितंबर से शुरू होंगे। वही आवेदन करने की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2022 होगी। छात्र अभिलेख अभिलेख प्रेषण MPPSC कार्यालय में 17 अक्टूबर 2022 तक कर सकेंगे।

जबकि निश्चेतना विशेषज्ञ के लिए भी तारीखों में संशोधन किया गया। संशोधन के बाद ऑनलाइन आवेदन करने की तिथि 6 सितंबर से शुरू होगी। वही आवेदन की अंतिम तिथि 5 अक्टूबर 2022 निर्धारित की गई है। छात्र 17 अक्टूबर 2022 तक अभिलेख प्रेषण की कार्रवाई पूरी करेंगे।

छात्रों की सुविधा के लिए यहां शुद्धि पत्र उपलब्ध कराई जा रही है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews