राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में सिर्फ एक दिन शेष, आज 114 कलशों से होगा रामलला का अभिषेक

Ram Mandir Pran Pratishtha

Ram Mandir Pran Pratishtha: 22 जनवरी का दिन भारत और यहां के लोगों के बहुत ही खास होने वाला है। इस दिन मर्यादा पुरुषोत्तम राम अपनी जन्मभूमि अयोध्या में बने राम मंदिर में सदा के लिए विराजित हो जाएंगे। बीते पांच दिनों से लगातार प्राण प्रतिष्ठा के अनुष्ठान चल रहे हैं और आज भी पूजन का ये क्रम जारी रहने वाला है।

आज होगा औषधीय स्नान

रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के लिए 7 दिवसीय अनुष्ठान रखा गया है। इस अनुष्ठान के क्रम में आज प्रभु को 114 कलशों के जल से स्नान करवाया जाएगा। इसके पहले पुष्पाधिवास, शर्कराधिवास और फलाधिवास जैसे अनुष्ठान रखे गए। जिन 114 कलशों से रामलला की मूर्ति को स्नान करवाया जाएगा वो विभिन्न औषधियों से युक्त जल है। 20 जनवरी को जो अनुष्ठान हुए हैं और 21 जनवरी यानी आज होंगे वो सब रवि योग के शुभ संयोग में हो रहा है।

शनिवार को हुए फलाधिवास समेत ये अनुष्ठान

20 जनवरी को मंदिर में सबसे पहले हवन पूजन किया गया। इसके बाद शक्कर और फल से अनुष्ठान किया गया। मंदिर में 81 कलश स्थापित किए गए। शाम के समय तक पूजन आरती का ये क्रम चलता रहा। बता दें कि 22 जनवरी को रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाने वाली है। प्राण प्रतिष्ठा का समय दोपहर 1.20 मिनट से रखा गया है।

देश में उत्साह का माहौल

राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश भर में उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है। हर जगह धार्मिक स्थलों के साफ सफाई और सजावट का दौर जारी है और 22 जनवरी को सभी जगह विशेष कार्यक्रमों का आयोजन किया जाने वाला है। स्कूल, कॉलेज, ऑफिस या फिर कोई अन्य संस्थान सभी जगह रामलला के आने की खुशी मनाई जा रही है। जगह-जगह प्रभात फेरी का आयोजन किया जा रहा है और देश के कई राज्यों में 22 जनवरी को स्कूल कॉलेज की छुट्टी की घोषणा कर दी गई है। मध्य प्रदेश में स्कूल-कॉलेज जहां बंद रहेंगे तो वहीं सरकारी दफ्तर आधे दिन के लिए खुलेंगे।

Diksha Bhanupriy
लेखक के बारे में
Diksha Bhanupriy

10 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव, डिजिटल और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में.

"पत्रकारिता का मुख्य काम है, लोकहित की महत्वपूर्ण जानकारी जुटाना और उस जानकारी को संदर्भ के साथ इस तरह रखना कि हम उसका इस्तेमाल मनुष्य की स्थिति सुधारने में कर सकें।” इसी उद्देश्य के साथ मैं पिछले 10 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रही हूं। मुझे डिजिटल से लेकर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव है। मैं कॉपी राइटिंग, वेब कॉन्टेंट राइटिंग करना जानती हूं। मेरे पसंदीदा विषय दैनिक अपडेट, मनोरंजन और जीवनशैली समेत अन्य विषयों से संबंधित है। View all posts by Diksha Bhanupriy →
Follow Us :GoogleNews