
PM Kisan 15th Installment : प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। केन्द्र सरकार द्वारा जुलाई में 8.5 करोड़ किसानों को 14वीं किस्त के 2000-2000 भेजे जा चुके है, वही अगली किस्त के लिए आवेदन की प्रक्रिया अगस्त से शुरू कर दी है। पात्र और योग्य किसान योजना की अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते है ।
ध्यान रहे 15वीं किस्त पाने के लिए ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य है। अगर आप किसी कारण ये नहीं करवाते हैं, तो आप 15वीं किस्त से वंचित रह सकते हैं । इसके अलावा भूमि सत्यापन और आधार कार्ड का बैंक अकाउंट से लिंक होना भी अनिवार्य है।अगर आपने ये तीनों काम नहीं किए तो आपको अगली किस्त का लाभ नहीं मिलेगा। वही जो अपात्र है उन्हें भी लिस्ट से बाहर कर दिया जाएगा। लाभार्थी अपनी पीएम किसान 15वीं किस्त की स्थिति जांचने के लिए रेगुलर अपडेट भी pmkisan.gov.in पर ले सकते हैं।
कब तक आएगी पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त
योजना के नियमानुसार, पहली किस्त अप्रैल-जुलाई के बीच , दूसरी अगस्त से नवंबर के बीच और तीसरी किस्त दिसंबर से मार्च के बीच दी जाती है, ऐसे में संभावना है कि अक्टूबर नवंबर में अगली किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में भेजे जा सकते है , हालांकि फाइनल डेट की अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।लाभार्थी 15वीं किस्त की स्थिति जांचने के लिए रेगुलर pmkisan.gov.in पर अपडेट ले सकते है।
क्या है पीएम किसान योजना
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना केंद्र सरकार की बड़ी योजनाओं में से एक है, इस योजना के तहत पात्र किसानों को 6 हजार रुपये आर्थिक मदद सालाना मुहैया कराई जाती है। यह पैसा 2000-2000 रुपये के रुपये में 3 बराबर किस्तों में लाभार्थियों के खाते में भेजा जाता है। यह पैसा डीबीटी के जरिए किसानों के खाते में भेजा जाता है। वही कोई समस्या या परेशानी आने पर लाभार्थी पीएम किसान योजना के हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।
ये पीएम किसान योजना से बाहर
- सभी संस्थागत भूमिधारक इस योजना का फायदा नहीं ले सकते।वे किसान परिवार जिसमें एक या अधिक सदस्य निम्नलिखित श्रेणियों से संबंधित हैं, वे इस योजना का फायदा नहीं उठा सकते। संवैधानिक पदों पर हैं या पहले रहे हों।
- पूर्व और वर्तमान मंत्री/राज्य मंत्री, राज्य सभा/राज्य विधानसभाओं/लोकसभा/राज्य विधान परिषदों के पूर्व या वर्तमान सदस्य, नगर निगमों के पूर्व और वर्तमान महापौर और जिला पंचायतों के पूर्व और वर्तमान अध्यक्ष।
- 10,000 रुपये या इससे अधिक की पेंशन पाने वाले सभी सेवानिवृत्त पेंशनभोगी (मल्टी टास्किंग कर्मचारियों को छोड़कर)।
- पेशेवर निकायों के साथ पंजीकृत डॉक्टर, इंजीनियर, वकील, चार्टर्ड एकाउंटेंट और आर्किटेक्ट भी पीएम किसान योजना का लाभ नहीं ले सकते।वे सभी व्यक्ति जिन्होंने पिछले असेसमेंट ईयर में आयकर का भुगतान किया था, वे भी योजना का फायदा नहीं उठा सकते।
- केंद्र/राज्य सरकार के मंत्रालयों/कार्यालयों/विभागों और इसकी क्षेत्रीय इकाइयों के सभी सेवारत या सेवानिवृत्त अधिकारी और कर्मचारी, केंद्रीय या राज्य सार्वजनिक उपक्रमों और सरकार के अधीन संबद्ध कार्यालयों/स्वायत्त संस्थानों के साथ-साथ स्थानीय निकायों के नियमित कर्मचारी (मल्टी टास्किंग स्टाफ/lV क्लास/ग्रुप डी कर्मचारी को छोड़कर)
जानिए कैसे करें eKYC
- पीएम-किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं।
- इसके बाद होमपेज के दाएं तरफ ईकेवाईसी विकल्प पर क्लिक करें।
- अब अपना आधार कार्ड नंबर और कैप्चा कोड डालें और सर्च पर क्लिक करें।
- इसके बाद आधार कार्ड से जुड़ा मोबाइल नंबर दर्ज करें।
- ‘Get OTP’ पर क्लिक करें और दिए गए बॉक्स में OTP दर्ज करें।
कैसे करें PM Kisan Yojana के लिए आवेदन
- सबसे पहले पीएम किसान की अधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
- आपको स्क्रीन पर फारमर्स कॉर्नर शो होगा, उस ऑप्शन पर क्लिक करना है।
- अब न्यू फारमर के ऑप्शन पर क्लिक कर के खुद को रजिस्टर करें।
- इसमें आपको रूरल फार्मर रजिस्ट्रेशन या अर्बन फार्मर रजिस्ट्रेशन के ऑप्शन में से कोई एक ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
- अपना आधार, मोबाइल नंबर भरें और अपना राज्य सिलेक्ट करें और गेट ओटीपी पर क्लिक करें।
- ओटीपी दर्ज करने के बाद आपको प्रोसेस फॉर रजिस्ट्रेशन ऑप्शन को सिलेक्ट करना है।
- आपको बाकी जारी जानकारी दर्ज करनी होगी।अब आप आधार ऑथेंटिकेशन के लिए आगे बढ़ें।
- अपने डॉक्यूमेंट अपलोड करने होंगे और सेव बटन पर क्लिक करना है।
- आपके आवेदन स्वीकार होने के बाद आपको एक मैसेज स्क्रीन पर शो होगा।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

