PM Kisan :किसानों का इंतजार जल्द होगा खत्म, कब खाते में आएंगे 2000 रुपये? यहां जानिए 14वीं किस्त पर ताजा अपडेट

farmers news

PM Kisan 14th Installment Date : पीएम किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी किसानों के लिए खुशखबरी है। 13वीं किस्त के बाद अब जल्द ही 14वीं किस्त के 2000-2000 रुपए किसानों के खाते में आने वाले है।  ताजा मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जून अंत से पहले किस्त के 2000 रुपए किसानों के खाते में जारी किए जा सकते है। हालांकि फाइनल तारीख को लेकर अभी अधिकारिक पुष्टि होना बाकी है।

बिना ईकेवायसी नहीं मिलेगी अगली किस्त

14वीं किस्त का लाभ केवल उन्हीं किसानों को मिलेगा जिन्होंने eKYC, आधार नंबर से बैंक खाता लिंक और भौतिक सत्यापन करवा लिया है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आप किस्त के लाभ से वंचित रह सकते हैं। योजना के नियम के तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि 14वीं किस्त जून अंत के तक कभी भी जारी हो सकती है।

साल में 3 किस्तों में आते है 6000 रुपए

दरअसल, पीएम किसान सम्मान निधि योजना केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, इसे केंद्र सरकार ने 1 दिसंबर साल 2018 में शुरू किया था ।इसके तहत सरकार द्वारा किसानों को 6000 रुपये 3 किस्तों में सालाना दिए जाते है। हर 4 महीने में किसानों के खातों में 2000-2000 रुपये ट्रांसफर किए जाते हैं।यह पैसा DBT ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में पहुंचता है।

ऐसे चेक करें अपने खाते की डिटेल्स

  1. सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्‍मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाएं।
  2. यहां पर farmer corner के नीचे beneficiary list ऑप्शन है, beneficiary list ऑप्शन पर क्लिक करें।
  3. नया पेज खुलेगा, इसमें पहले राज्‍य, फिर जिला, ब्‍लॉक और गांव का नाम चुनें।मांगी गई सभी जानकारी को भरने के बाद get report पर क्लिक करें।
  4. ऐसा करते ही आपके सामने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों की लिस्‍ट खुल जाएगी।फिर आपको स्टेटस में चेक करना है कि ई-केवाईसी, पात्रता और लैंड सिडिंग के आगे क्या मैसेज लिखा है
  5. अगर इन तीनों के आगे या किसी एक के आगे ‘नो’ लिखा है, तो आप किस्त से वंचित रह सकते हैं । अगर इन तीनों के आगे ‘यस’ लिखा है, तो आप किस्त का लाभ उठा सकते हैं।

ऐसे करें eKYC

  1. सबसे पहले आपको प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाना होगा।
  2. वेबसाइट खुलने पर आपको स्क्रीन में फार्मर कॉर्नर में ई-केवाईसी के विकल्प को चुनना होगा।
  3. इस ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपकी स्क्रीन पर एक नया पेज खुलेगा।
  4. अब आपको यहां अपना आधार नंबर दर्ज करना होगा।अब आप सर्च बटन पर क्लिक करें।
  5. अब आपके आधार से रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा।
  6. अब ओटीपी को दर्ज करके सबमिट के बटन पर क्लिक कर दें। इसके साथ ही ई-केवाईसी पूरी हो जाएगी।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews