PM Kisan : किसानों के लिए ताजा अपडेट, 13वीं किस्त से पहले पूरा करें ये काम, जल्द खाते में आएंगे 2000-2000

PM Kisan Samman Nidhi 15th installment

PM Kisan Yojana 13th Installment 2023: पीएम किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) केन्द्र सरकार की एक बड़ी योजना है, इसके तहत केन्द्र सरकार द्वारा किसानों को 6000 रुपये 3 किस्तों में सालाना दिए जाते है। यह लाभ उन किसानों को मिलता है, जिनके पास 2 हेक्टेयर तक जमीन है। यह पैसा डीबीटी यानी डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर के जरिए सीधे किसानों के खाते में भेजा जाता है, अबतक 12 किस्त जारी की जा चुकी है और अब किसानों को 13 किस्त का इंतजार है।  अधिक जानकारी के लिए किसान आधिकारिक पोर्टल pmkisan.gov.in पर जाकर अपडेट चेक करते रहें।

संभावना जताई जा रही है कि जनवरी में ही सरकार द्वारा 13वीं किस्त के 2000-2000 जारी किए जा सकते है। चुंकी बीते साल जनवरी में ही 9वीं किस्त जारी की गई थी। वही नियम के तहत भी पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच, दूसरी 1 अगस्त से 30 नवंबर और तीसरी 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि जनवरी में ही 13वीं किस्त किसानों के खाते में भेजी जा सकती है।  हालांकि अभी तक सरकार द्वारा तारीख की पुष्टि होना बाकी है।

बिना केवाईसी नहीं मिलेगी किस्त

13वीं किस्त से पहले सभी लाभार्थी किसान भूलेखों का सत्यापन और ई-केवाईसी करना लें, अन्यथा 13वीं किस्त से आपको वंचित रखा जा सकता है। योजना के तहत इसका लाभ केवल उन्हीं क‍िसानों को मिलेगा जिनका भूलेख वेर‍िफ‍िकेशन और KYC पूरी हो चुका है। इसके लिए किसान स्टेटस चेक करें, अगर सिडिंग और ई-केवाईसी के आगे ‘No’ लिखा आ रहा है, तो आपको इस बार 13वीं किस्त नहीं दी जाएगी, लेकिन अगर आप इस योजना के तहत योग्य हैं तो फटाफट KYC और भूलेख सत्यापन का काम करा लें। इसके बाद आप इसका लाभ ले सकते है। अगर आप ये नहीं करवाते हैं, तो आपके किस्त के पैसे अटक सकते हैं।

ऐसे चेक करें ताजा अपडेट

  • सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं।अब ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
    इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें।
  • अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।फिर ‘Get Report’ ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी।
  • किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।वही दाएं हाथ पर आपको सबसे ऊपर eKYC लिखा भी मिलेगा, इस पर क्लिक करके आप अपना आधार नंबर डालकर सर्च बटन पर क्लिक करें।
  • इसके बाद AADHAAR से लिंक मोबाइल नंबर डालें और OTP डालें।अगर सबकुछ ठीक रहा तो eKYC पूरी हो जाएगी वरना Invalid लिख कर आएगा।
  • कोई परेशानी होने पर किसान आधिकारिक ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in पर संपर्क कर सकते हैं या फिर हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर भी संपर्क कर सकते हैं।

घर बैठें ऐसे करें e-KYC

  • हर लाभार्थी किसानों को ई-केवाईसी करवाना अनिवार्य कर दिया है, आप इसे ऑनलाइन pmkisan.gov.in पर विजिट करके या अपने नजदीकी सीएससी सेंटर (CSC Centre) जाकर भी करवा सकते हैं।
  • पीएम किसान योजना की आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाएं।
  • वेबसाइट के दाईं ओर ई-केवाईसी के विकल्प पर क्लिक करें।अपना आधार नंबर दर्ज करें।अपने पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
  • इसके बाद ‘सबमिट’ पर क्लिक करें। बस, ऐसे ही ई-केवाईसी किया जाता है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews