
नई दिल्ली, डेस्क रिपोर्ट। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 12वीं किस्त अक्टूबर में जारी कर दी गई है और अब 13वीं किस्त जनवरी तक जारी होने की संभावना है। खबर है कि इसके लिए दिसंबर अंत से प्रक्रिया शुरू हो सकती है और जनवरी में किसानों के खाते में 2000-2000 भेजे जा सकते है। हालांकि, अभी आधिकारिक घोषणा नही की गई है।वही किसान चाहते है कि 12वीं किस्त की तरह 13वीं किस्त भी न अटके तो जल्दी से ई-केवाईसी की प्रक्रिया पूरी कर लें। अगर आप ऐसा नहीं करवाते हैं, तो किस्त के पैसे अटक सकते हैं।
इसके अलावा किसानों को राशन कार्ड की कॉपी भी जमा कराना जरूरी है,इसके लिए उन्हें राशन कार्ड की सॉफ्ट कॉपी की पीडीएफ फाइल बनाकर अपलोड करना होगी। लाभार्थी पीएम किसान पोर्टल के अधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ पर जाकर अपडेट भी चेक करते रहे।अगर यहां पर लैंड सिडिंग के स्टेटस में ‘नो’ लिखा है, तो अपने नजदीकी कृषि कार्यलय में जाकर इसे करवा लें।
अगर आप योजना के लाभार्थी है और अगली किस्त चाहते है तो जल्द से जल्द ई-केवाईसी पूरा कर लें, वरना वंचित रह सकते है।वही जिन किसानों ने अभी-अभी इस योजना के लिए रजिस्ट्रेशन किया है, वह भी ई-केवाईसी के साथ-साथ भूलेखों का सत्यापन जरूर करा लें, अन्यथा इस योजना की राशि से वह वंचित रह सकते हैं। कोई दिक्कत आने पर किसान ईमेल आईडी pmkisan-ict@gov.in, हेल्पलाइन नंबर- 155261 या 1800115526 (Toll Free) या फिर 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह भी पढ़े…Earthquake : भूकंप के तेज झटके, 6.3 रही तीव्रता, उत्तर भारत में कांपी धरती, दहशत में लोग
ध्यान रहे केन्द्र की मोदी सरकार ने पीएम किसान योजना के लाभार्थियों के लिए ई केवाईसी, आधार कार्ड और राशन कार्ड अनिवार्य कर दिया है। यानि अब उन्हीं किसानों को इस योजना का लाभ मिलेगा जो अपने आवेदन में राशन कार्ड की डिटेल डालेंगे,KYC की प्रक्रिया पूरी करेंगे और आधार नंबर को बैंक खाते से अटैच करेंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, पीएम किसान पोर्टल में 12 करोड़ से ज्यादा किसान पंजीकृत हैं, लेकिन इस बार सिर्फ 8 करोड़ किसानों को ही 12वीं किस्त का लाभ मिला, ई-केवायसी और गड़बड़ी के चलते 3.19 करोड़ किसान 12वीं किस्त से वंचित रह गए।
सालाना 6000 का लाभ
दरअसल, पीएम किसान योजना के तहत केन्द्र सरकार हर साल आर्थिक रूप से कमजोर किसानों को 6000 रुपये सालाना देती है। ये राशि हर चार महीने के अंतराल में दो -दो हजार रुपये करके तीन किस्तें में किसानों के खाते में ट्रांसफर की जाती है। योजना के नियम तहत, पहली किस्त 1 अप्रैल से 31 जुलाई के बीच दी जाती है। दूसरी किस्त 1 अगस्त से 30 नवंबर के बीच में आती है। तीसरी किस्त 1 दिसंबर से 31 मार्च के बीच आती है, ऐसे में संभावना है कि 13वीं किस्त अब तीन महीने यानि दिसंबर अंत से जनवरी तक किसानों के खाते में भेजी जा सकती है।
PM Kisan- चेक डिटेल्स
- सबसे पहले pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाएं। अब ‘Farmers Corner’ के ऑप्शन पर क्लिक करें।
- इसके बाद लाभार्थी सूची (Beneficiary Status) पर क्लिक करें। अब अपने राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज करें।
- फिर ‘Get Report’ ऑप्शन पर क्लिक करने पर पूरी लिस्ट खुलेगी। किसान इस लिस्ट में आप अपनी किस्त का विवरण देख सकते हैं।
ऐसे करें e-KYC
स्टेप 1. पीएम किसान की वेबसाइट पर जाएं।
स्टेप 2. ‘फार्मर्स कॉर्नर’ के तहत e-KYC टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 3. अगले पेज पर आधार नंबर डालें और सर्च टैब पर क्लिक करें।
स्टेप 4. इसके बाद रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर पर ओटीपी प्राप्त होगा।
स्टेप 5. अब ‘सबमिट ओटीपी’ पर क्लिक करें और ओटीपी दर्ज कर दें।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

