पीएम मोदी ने CM Shivraj को इस अंदाज में दी बधाई, बताई लोकप्रिय होने की वजह

madhya pradesh

demo pic

भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (CM Shivraj Singh Chouhan) का शनिवार को 64 जन्मदिन (Shivraj Singh Chouhan Birthday 5th March 2022) है। इस अवसर पर उन्हें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके बधाई दी है। मोदी ने शिवराज के लॅकप्रिय होने की वजह भी बताई है।मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के सबसे लंबे समय तक मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड बना चुके बच्चों के मामा और बहनों के भाई के रूप में लोकप्रिय शिवराज सिंह चौहान शनिवार को 63 वर्ष के हो गए।

यह भी पढ़े.. MP Board: आज से चेक होंगी 10वीं-12वीं की कॉपियां, ये रहेंगे नियम, जल्द आएगा रिजल्ट!

इस अवसर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी है। मोदी ने ट्वीट मे लिखा है “एमपी के गतिशील मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान को जन्मदिन की बधाई। उनके विकासोन्मुखी नेतृत्व, प्रशासनिक कौशल और विनम्रता ने उन्हें अनगिनत लोगों का प्रिय बनाया है। उनके लंबे और स्वस्थ जीवन की प्रार्थना करते हैं।”इसके साथ ही मुख्यमंत्री को देशभर से बधाईयो का ताता लगा हुआ है।

ऐसा रहा राजनीतिक करियर

5 मार्च 1959 को सीहोर जिले के जैत गांव में जन्मे शिवराज मात्र 13 वर्ष की उम्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ यानि RSS से जुड़ गए थे। 1975 में भोपाल के मॉडल स्कूल छात्र संघ के अध्यक्ष भी रहे। 1990 में पहली बार बुधनी विधानसभा से विधायक बने और 1991 में विदिशा संसदीय क्षेत्र से सांसद (Vidisha BJP MP) बने और लगातार पांच बार सांसद रहे। बाबूलाल गौर के स्थान पर 2005 नवंबर में उन्हें मुख्यमंत्री बनाया गया और कमलनाथ सरकार के 15 माह के कार्यकाल को छोड़कर तब से लगातार मुख्यमंत्री है।

योजनाओं में मप्र को बनाया अग्रणी

मध्यप्रदेश को बीमारू राज्य से विकसित राज्य की श्रेणी में लाने का श्रेय शिवराज को ही जाता है। किसान हित मे किये उनके कार्यो जैसे जीरो प्रतिशत ब्याज पर कर्ज देना,फसल बीमा योजना,आपदाओ मे सरकारी मदद के चलते मध्य प्रदेश लगातार कृषि क्षेत्र में अव्वल बना हुआ है और कृषि कर्मण पुरस्कार जीत रहा है। सड़क, पानी और बिजली के क्षेत्र में मध्यप्रदेश को देश के अव्वल राज्य की श्रेणी में लाकर खड़ा देने का श्रेय भी सीएम शिवराज को जाता है। लाडली लक्ष्मी, कन्यादान ,तीर्थ दर्शन जैसी विभिन्न योजनाओं के माध्यम से आम लोगों के दिल मे बस चुके शिवराज की संवेदनशीलता उनकी सबसे बड़ी ताकत है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews