Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोक्ष से फिर बदलेगा मौसम, इन जिलों में बारिश, आंधी-ओलावृष्टि के आसार, जानें IMD का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather,

Rajasthan Weather Alert Today : अगले 24 घंटे में राजस्थान का मौसम एक बार फिर बदलने वाला है। 3 अप्रैल को फिर से एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है, जिससे बीकानेर संभाग तथा शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन, तेज हवाएं व हल्की बारिश होने की संभावना है। इसके बाद 4 अप्रैल से मौसम फिर साफ हो जाएगा और तापमान में भी वृद्धि होगी यानि अगले एक दो दिन बारिश होने के बाद मौसम फिर से सामान्य हो जाएगा।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

राजस्थान मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि आगामी 3 अप्रैल को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ-साथ कहीं कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वही राजस्थान के उत्तरी हिस्सों के जिलों गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर और सीकर में देखने को मिलेगा। इस दौरान कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओले गिरने की आशंका है। हालांकि, शेष राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम शुष्क रहेगा और तापमान बढ़ेगा।

4 अप्रैल के बाद बदलेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 4 अप्रैल को मौसम में फिर बदलाव आएगा और 5 अप्रैल से प्रदेश में फिर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है।अप्रैल के शुरुआती 10 दिन में इस सिस्टम का हल्का असर बना रहेगा। महीने के दूसरे व तीसरे सप्ताह में एंटी साइक्लोन बनने से तापमान बढ़ेगा। वहीं आखिरी सप्ताह में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इससे पुन: तापमान में गिरावट होगी। बार बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे महीने तापमान में उतार चढ़ाव के आसार हैं। वहीं मई-जून में तापमान औसत से अधिक रहने की आशंका है।

सीएम ने दिए फसलों  का आंकलन करने के निर्देश

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो इस बार अप्रैल-जून में सामान्य से अधिक गर्मी होगी। उत्तर पश्चिमी भारत के कुछ हिस्सों एवं प्रायद्वीपीय क्षेत्र को छोड़कर देश के ज्यादातर हिस्सों में अप्रैल से जून तक का अधिकतम तापमान सामान्य से कहीं ज्यादा होने की आंशका है। इधर सीएम अशोक गहलोत ने विशेष गिरदावरी (आकलन) के निर्देश दिये है, ताकि रबी फसलों के नुकसान का पता चले और किसानों को राहत दी जा सके।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews