Rajasthan Weather: पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा प्रभाव, 5 संभागों में बारिश-ओलावृष्टि और तेज हवा, 26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

mp weather

Rajasthan Weather Update Today : गुरूवार से एक बार फिर राजस्थान का मौसम बिगड़ने वाला है। 23 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहे है, जिससे बारिश की गतिविधियों में तेजी आएगी। इस दौरान आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार बनेंगे।इस बेमौसम की बारिश से एक बार फिर किसानों की परेशानी बढ़ सकती है। इस नए सिस्टम का असर 25 मार्च से खत्म हो जाएगा और फिर 26 मार्च से तापमान में इजाफा देखने को मिलेगा।

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, 22 मार्च को प्रदेश में आंधी तूफान बारिश में कुछ कमी होने के आसार है और केवल कुछ स्थानों पर हल्की बारिश हो सकती है। 23 मार्च से एक और नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होगा, जिसके प्रभाव से जयपुर, बीकानेर, भरतपुर, अजमेर के इलाकों में तेज बारिश हो सकती है, इसके अलावा कुछ जगहों पर ओले भी गिर सकते हैं। 24 मार्च को कोटा,अजमेर, जयपुर, भरतपुर और बीकानेर के हिस्सों में तीव्र आंधी, बारिश, तेज हवा और ओलावृष्टि हो सकती है।वही नए वेदर सिस्टम का असर 25 मार्च से खत्म होने के आसार बने हुए हैं।

23-24 मार्च को गरज चमक के साथ बारिश-आंधी और ओलावृष्टि

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार , 23 मार्च को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, इस दौरान प्रदेश में आंधी के साथ बारिश और ओलावृष्टि के आसार बनेंगे। 23 और 24 मार्च को फिर से आंधी बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होगी। 24 मार्च तक आंधी-तूफान, बारिश, बिजली गिरने और ओले गिरने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 23 मार्च को पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, जोधपुर संभाग और 24 मार्च को जयपुर, अजमेर, भरतपुर संभाग में धूलभरी आंधी चलने के साथ कई जगह बारिश और ओले भी गिर सकते हैं।

26 मार्च से फिर बदलेगा मौसम

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, राजस्थान के ऊपर एक साइक्लोनिकल सर्कुलेशन सिस्टम बन रहा है, जिसके असर से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में 23 से 25 मार्च तक तेज हवा चलने के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है। पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 24 मार्च को बीकानेर, जयपुर और भरतपुर संभाग में मौसम बदलेगा। 25 मार्च से इस सिस्टम का असर कम होने लगेगा और बारिश-ओलावृष्टि की गतिविधियां कम होने लगेगी। 26 मार्च से मौसम साफ होने के साथ गर्मी का असर बढ़ने लगेगा।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews