Rajasthan Weather : प्रदेश में मानसून की दस्तक, 29 तक 20 जिलों में बारिश का अलर्ट, तेज हवा-बिजली गिरने की चेतावनी, जानें IMD का पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert Today : एमपी यूपी के बाद अब राजस्थान में भी मानसून ने दस्तक दे दी है। अगले 4-5 दिन राज्य के अधिकांश जगहों पर अच्छी बारिश होने की संभावना जताई गई है। वही पूर्वी राजस्थान के कोटा, भरतपुर संभाग के जिलों में 27 से लेकर 29 जून तक कहीं-कहीं भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। हवा की रफ़्तार 30 से 40 किलोमीटर प्रतिघंटा रहने का अनुमान है।

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज प्रदेश के 11 जिलों में बारिश होने की संभावना है। इसके साथ ही तेज हवाएं भी चलेंगी। पूर्वी राजस्थान के जिलों में 30 से 50 किमी गति की हवाओं के साथ बारिश होने के आसार हैं। झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर और आसपास के इलाकों में बादल गरजने और बिजली गिरने के साथ बारिश होने की भी संभावना है।वही सीकर, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, नागौर, पाली, जयुपर, टोंक, सवाईमाधेपुर, जोधपुर और आसपास के इलाकों में भी हल्की बारिश की संभावना है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। इन इलाकों के लिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है

29 जून तक बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग ने मंगलवार को अजमेर, भीलवाड़ा में भारी बारिश के चलते ऑरेंज अलर्ट और बीकानेर, बाड़मेर, जैसलमेर एरिया को छोड़कर शेष जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 28 जून को बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ के लिए ऑरेंज अलर्ट, जबकि शेष जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है। वही 29 जून को अलवर, बांसवाड़ा, बारां, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़, डूंगरपुर, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़, उदयपुर के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews