
Rajasthan Weather Alert Today : राजस्थान में मौसम की लुका छुपी जारी है। कभी तेज गर्मी तो कभी बादल छाने के साथ बारिश देखने को मिल रही है। इस बदलते मौसम के चलते बार बार तापमान में भी परिवर्तन नजर आ रहा है। राजस्थान मौसम विभाग उत्तर भारत में सक्रिय हुए एक वेस्टर्न डिस्टर्बेंस(पश्चिमी विक्षोभ) के कारण आज दोपहर बाद राजस्थान में बारिश, आंधी और ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग ने 15 जिलों में बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया है।
इन जिलों में दिखेगा पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव
राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिसके असर से जोधपुर, बीकानेर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र में मेघगर्जन के साथ-साथ कहीं कहीं हल्की बारिश और तेज हवाएं चलने की संभावना है। वही राजस्थान के उत्तरी हिस्सों के जिलों गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, झुंझुनूं, बीकानेर और सीकर में भी कहीं-कहीं गरज चमक के साथ बारिश और ओले गिरने की आशंका है। इसके अलावा राज्य के जिलों में तेज हवाएं चलने की चेतावनी जारी कर दी गई है।
5 अप्रैल से फिर बदलेगा मौसम
राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 4 अप्रैल को मौसम में फिर बदलाव आएगा और 5 अप्रैल से प्रदेश में फिर से मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अप्रैल के शुरुआती 10 दिन में इस सिस्टम का हल्का असर बना रहेगा। महीने के दूसरे व तीसरे सप्ताह में एंटी साइक्लोन बनने से तापमान बढ़ेगा। वहीं आखिरी सप्ताह में एक बार फिर से पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के आसार हैं। इससे पुन: तापमान में गिरावट होगी। बार बार पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से पूरे महीने तापमान में उतार चढ़ाव के आसार हैं। वहीं मई-जून में तापमान औसत से अधिक रहने की आशंका है।
इन जिलों में बारिश का अलर्ट
- राजस्थान मौसम विभाग की मानें आज गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर के अलावा जयपुर संभाग के झुंझुनूं, सीकर, अलवर जिलों में भी बारिश, ओलावृष्टि और कहीं-कहीं बूंदाबांदी हो सकती है।
- देर शाम या रात के समय भरतपुर, करौली, धौलपुर और दौसा में भी मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है
- सीकर और श्रीगंगानगर में मंगलवार तक बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
- आज अलवर, दौसा, धौलपुर, जयपुर, झुंझुनू, करौली, सीकर, बाड़मेर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जैसलमेर, जोधपुर, नागौर और श्रीगंगानगर में बादल गरजने के साथ तेज बारिश होने की संभावना है।
12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

