Rajasthan Weather : छाएंगे बादल, 14 जिलों में बारिश-आंधी की चेतावनी, मंगलवार के बाद फिर बदलेगा मौसम, जानें मानसून की दस्तक कब?

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Alert :  पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से आज सोमवार को भी राजस्थान के 14 जिलों में बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है।वही मंगलवार से फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा। 6 जून से राज्य में मौसम शुष्क रहने के साथ गर्मी अपना असर दिखाएगी और तापमान के भी 43-44 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने के आसार है। वही आने वाले दिनों में पश्चिमी राजस्थान के कुछ क्षेत्रों में हीटवेव भी चल सकती है, ऐसे में मानसून के देरी के पहुंचने की आशंका है।

आज 14 जिलों में बारिश की चेतावनी

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज सोमवार को अजमेर, अलवर, भरतपुर, दौसा, जयपुर, झुंझुनूं, करौली, सवाई माधोपुर, सीकर, टोंक के अलावा पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर, चूरू, नागौर और जैसलमेर एरिया में मौसम में बदलाव के साथ थंडरस्टॉर्म गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं। इस दौरान बारिश और आंधी के आसार है। अगले दो दिन भले ही आंधी-बारिश की स्थिति रहेगी लेकिन 7 जून के बाद पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो जाएगा। कोटा, जोधपुर संभाग के कुछ भागों में 6-7 जून को अधिकतम तापमान 42-43 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज होने की संभावना गई है।

मानसून में हो सकती है देरी

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, केरल में मानसून के देरी से पहुंचने के कारण राजस्थान में भी मानसून की एंट्री में देरी हो सकती है। आमतौर पर प्रदेश में मानसून की 20 से 24 जून के बीच दस्तक होती है, लेकिन इस एक सप्ताह देरी की आशंका है। पिछले साल केरल में मानसून 29 मई को आया था, जबकि राजस्थान में इसकी एंट्री 30 जून को हुई थी।राजस्थान में भी इस बार बारिश औसत से 4-5 फीसदी कम हो सकती है। इसके पीछे कारण अल नीनो इफेक्ट माना जा रहा है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews