Rajasthan Weather : नए सिस्टम का असर, इन जिलों में बारिश-तेज हवा, 12 अप्रैल के बाद फिर बदलेगा मौसम, बढ़ेगा तापमान, जानें पूर्वानुमान

UP Weather,

Rajasthan Weather Update Today : नए सिस्टम के सक्रिय होने से राजस्थान के मौसम में बार बार बदलाव हो रहा है। कहीं गरज-चमक के साथ बूंदाबांदी तो तापमान के बढ़ने से गर्मी हो रही है। राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज भी इस सिस्टम का असर आंशिक रूप से कुछ हिस्सों में देखने को मिलेगा और बारिश होगी। हालांकि 10 अप्रैल के बाद मौसम बदलेगा और तापमान में इजाफा होना शुरु हो जाएगा।

रविवार को इन जिलों में बारिश के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, रविवार को प्रदेश के कुछ जिलों में बारिश के आसार हैं। आज अजमेर, जयपुर, टोंक के अलावा बूंदी ,भीलवाड़ा, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, बांसवाड़ा, उदयपुर, बारां, झालावाड़ एरिया में बादल छाए रहने के साथ कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी और बारिश होने की संभावना है। प्रदेश में रविवार से मौसम शुष्क बना रहेगा। इसके साथ कई प्रदेश के कई हिस्सों में पारा बढ़ने लगेगा, जिससे तेज गर्मी पड़ने लगेगी।

बीकानेर संभाग में मौसम  रहेगा शुष्क

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, सीकर में आने वाले 3 से 4 दिन बारिश का अब कोई अलर्ट नहीं है। 11 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने वाला है, ऐसे में तापमान में भी वृद्धि के आसार हैं। 14 अप्रैल तक तापमान 40 डिग्री तक पहुंच सकता है।हालांकि बीकानेर संभाग और उत्तरी हिस्सों में मौसम शुष्क रहेगा । जयपुर, अजमेर, अलवर, सीकर, कोटा, चूरू, बीकानेर, जैसलमेर, जोधपुर में अगले सप्ताह वृद्धि होगी। अगले वीक से प्रदेश में वास्तविक रूप से गर्मी का मौसम आ जाएगा।

पिछले 24 घंटे का हाल

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, शनिवार को एक्टिव हुए नये वेदर सिस्टम के कारण अजमेर, जयपुर, बूंदी, कोटा, जोधपुर, पाली, उदयपुर, भीलवाड़ा, टोंक के कुछ इलाकों में बादल गरजने के साथ बारिश हुई, हालांकि बीकानेर संभाग और आसपास के इलाकाें में शनिवार को मौसम शुष्क रहा जिसके कारण पारे में वृद्धि दर्ज की गई। वही जयपुर, अजमेर, टोंक, भीलवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, बूंदी, झालावाड़, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा के इलाकों में बादल छाए रहने के साथ हल्की बारिश हुई।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews