Rajasthan Weather :मानसून की सक्रियता बढ़ी, अगले 48 घंटों के लिए 30 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, तेज हवा-बिजली की चेतावनी, जानें IMD पूर्वानुमान

rajasthan weather

Rajasthan Weather Alert Today :  राजस्थान में जून अंत तक बारिश का दौर जारी रहने वाला है। मौसम विभाग ने आज राज्य के दक्षिण-पश्चिम और दक्षिण पूर्वी हिस्से में अच्छी बारिश होने की संभावना जताई है। वही शुक्रवार को राज्य के पूर्वी हिस्सों में भारी बारिश होने का भी अलर्ट जारी किया है। बुधवार और गुरुवार को राजस्थान के विभिन्न इलाकों में बारिश के साथ ही कहीं-कहीं अत्यंत भारी बारिश की भी चेतावनी दी है। आज राजस्थान के 30 जिलों में गरज चमक के साथ बारिश के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।वही  29 जून को कई जिलों में अतिभारी बारिश होने की आशंका है। इस दौरान 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।

29-30 जून को भी बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक,29 जून को कोटा, बारां, झालावाड़, अजमेर में रेड अलर्ट और टोंक, जयपुर, डूंगरपुर, प्रतापगढ़, चित्तौड़गढ़, बूंदी, भीलवाड़ा, बांसवाड़ा में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इसके साथ ही 30 जून को चूरू, टोंक, सीकर, सवाई माधोपुर, करौली, झुंझुनूं, जयपुर, दौसा, बूंदी, भीलवाड़ा, अजमेर, अलवर, बारां में येलो अलर्ट जारी किया गया है। सिरोही, दौसा, भरतपुर, बारां, अलवर में भारी से अतिभारी बारिश की संभावना है। 28 और 29 जून को बारिश की गतिविधियों में बढ़ोतरी होने का अनुमान जता चुका है, गुरुवार को दक्षिण पश्चिमी राजस्थान में कहीं-कहीं अत्यंत भारी बरसात होने की प्रबंल संभावना है।

ऑरेंज-येलो अलर्ट जारी

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज बांसवाड़ा, बारां, झालावाड़, कोटा, प्रतापगढ़ में भारी बारिश की संभावना जताते हुए यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। वही भीलवाड़ा, बूंदी, चित्तौड़गढ़़, डूंगरपुर, सवाई माधोपुर, उदयपुर, चूरू में मध्यम बारिश के साथ येलो अलर्ट जारी किया गया है। दक्षिण-पूर्वी राजस्थान में उदयपुर, अजमेर, कोटा और भरतपुर संभाग के जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा शेष सभी जिलों के लिए येलो अलर्ट है। इसके साथ ही इन इलाकों में तेज हवाओं के साथ बिजली गिरने और बादल गरजन भी हो सकती है.

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews