Rajasthan Weather : 18 अप्रैल से बिगड़ेंगे मौसम के मिजाज, पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर, बारिश-ओले और तेज हवा, जानें IMD पूर्वानुमान

CG weather

Rajasthan Weather Update Today : राजस्थान का मौसम एक बार फिर बिगड़ने वाला है। गर्मी का असर अगले 3 दिन यानी 17 अप्रैल तक रहेगा।इसके बाद 18 अप्रैल से फिर बारिश, आंधी की गतिविधियां देखने को मिलेगी, जिससे तापमान में भी परिवर्तन आएगा। राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो पश्चिमी विक्षोभ के 18 अप्रैल को सक्रिय होने से जोधपुर, बीकानेर, अजमेर संभाग व शेखावटी क्षेत्र में मेघगर्जन, आंधी व हल्की बारिश होने की संभावना है।

पश्चिमी विक्षोभ का दिखेगा असर

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, उत्तर भारत में एक सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है, जिसका असर राजस्थान में भी देखने को मिलेगा दो दिन बाद राज्य में आंधी-बारिश होने की संभावना है। 18-19 अप्रैल को उत्तर-पश्चिम राजस्थान के 8 जिलों में बारिश और आंधी की संभावना बनी हुई है। वही एक ट्रफ लाइन राजस्थान और मध्य प्रदेश के हिस्सों से होकर गुजर रही है, जिसके असर से जोधपुर, अजमेर, कोटा संभाग के जिलों में आसमान में बादल छाएंगे, लेकिन यहां बारिश होने की संभावना कम है। शेखावटी इलाके में 18 और 19 अप्रेल को मेघगर्जना के साथ कहीं-कहीं आंधी और हल्की बारिश के आसार है।

18-19 अप्रैल को 4 संभागों में बारिश-आंधी के आसार

राजस्थान मौसम विभाग के अनुसार, अजमेर, झुंझुनूं, सीकर के अलावा बीकानेर, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और नागौर जिलों में 18 अप्रैल को वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के कारण बादल छाने, कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है वही 30 से 40 किलोमीटर स्पीड से हवा चल सकती है। इसके अलावा 19 अप्रैल को भी राजस्थान के इन हिस्सों में कहीं-कहीं थंडर स्ट्राम गतिविधियां देखने को मिल सकती हैं।इधर सीकर में भी 2 दिन मौसम शुष्क रहेगा लेकिन 18 और 19 अप्रैल को सीकर में बारिश के साथ 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलने की संभावना है।

जानिए जिलों का हाल

  1. शनिवार रविवार को प्रदेश में मौसम के शुष्क रहने और तापमान में 1-2 डिग्री के बढ़ोतरी की संभावना है।
  2. शनिवार को जयपुर हो या फिर जोधपुर हर जगह दिन का तापमान 40 डिग्री रहने की संभावना जताई है।
  3. जयपुर में तापमान 25 से 40 डिग्री के पास रहेगा, जबकि जोधपुर में भी तापमान जयपुर की तरह ही रहने के आसार हैं।
  4. श्रीगंगानगर में 23 से 42 डिग्री, चुरु में 23 से 41 डिग्री, बीकानेर में 26 से 41 डिग्री, जैसलमेर में 26 से 41 और कोटा में तापमान 27 से 42 डिग्री रहेगा।
  5. हालांकि उदयपुर में अधिकतम तापमान 40 डिग्री के नीचे रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया है, यहां तापमान 24 से 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है।
  6. राजस्थान में अगले तीन-चार दिन तक मौसम के शुष्क बने रहने की संभावना है, इस दौरान तापमापी पारे में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews