Rajasthan Weather : बदला मौसम, 1 दर्जन जिलों में आंधी-बारिश की चेतावनी, ओलावृष्टि के आसार, 29 को एक्टिव होगा नया सिस्टम, जानें IMD पूर्वानुमान

Rajasthan Weather

Rajasthan Weather Update :  राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। प्रदेश में अगले 48 घंटों में जहां 60 किलोमीटर की रफ्तार से धूल-भरी आंधी चलने के साथ बारिश की संभावना है। 29 मई को नया वेस्टर्न डिस्टर्बेंस एक्टिव होगा, जिससे एक बार फिर बारिश का सिलसिला शुरू होगा, जिसका असर पूरे प्रदेश में देखने को मिलेगा। ऐसे में अगले 7 दिन अब प्रदेश में हीट वेव नहीं चलेगी। अगले 48 घंटों के लिए  जयपुर, जोधपुर, भरतपुर, बीकानेर, कोटा और अजमेर संभाग में बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 50 से 70 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

इन जिलों में बारिश का अलर्ट

राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक 24 घंटे में दौसा, धौलपुर, टोंक, करौली, सवाई-माधोपुर और भरतपुर में 60 किलोमीटर की रफ्तार से आंधी चलने के साथ ओलावृष्टि की प्रबल संभावना है। वहीं जयपुर, अजमेर, अलवर, बारां, भीलवाड़ा, बूंदी, झालावाड़, झुंझुनूं, कोटा, सीकर, बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, जोधपुर, नागौर, बूंदी, जैसलमेर, बाड़मेर, हनुमानगढ़, पाली, भीलवाड़ा, चित्तौड़गढ़ और श्रीगंगानगर में 50 किलोमीटर की रफ्तार से धूल-भरी आंधी के साथ बारिश होने की संभावना है। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, झुंझुनू, सीकर, अलवर, नागौर, जयपुर, दोसा, धौलपुर, करौली सहित राजस्थान के आसपास के क्षेत्रों के लिए अलर्ट जारी किया है।

जानिए जिलों का हाल

  1. जयपुर में भी आज बारिश की गतिविधियां देखने को मिलेंगी। अधिकतम तापमान 38 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, 27-28 मई को अधिकतम तापमान 38 डिग्री ही रहेगा और बारिश की गतिविधियां देखने को नहीं मिलेंगी लेकिन बादल छाए रह सकते हैं।
  2. टोंक में आज गरज के साथ बारिश हो सकती है।न्यूनतम तापमान 20 डिग्री और अधिकतम तापमान 39 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। 27-28 मई को टोंक में न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। बारिश के आसार कम है लेकिन बादल छाए रह सकते है।
  3. भरतपुर में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है।गरज के साथ बारिश हो सकती है। भरतपुर में 29 मई तक गरज के साथ बारिश की गतिविधियां जारी रहेंगी और तापमान की बात करें तो 40 डिग्री के आसपास दर्ज किया जाएगा।
  4. अजमेर में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 40 डिग्री दर्ज किया जा सकता है, रविवार तक  आंशिक तौर पर बादल छाने के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।अलवर में आज न्यूनतम तापमान 22 डिग्री और अधिकतम तापमान 36 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। आसमान में बादल छाए रहेंगे लेकिन कहीं कहीं बारिश हो सकती है।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews