Rajasthan Weather : पश्चिमी विक्षोभ का असर, आज 15 जिलों में बारिश-ओलावृष्टि, तेज हवा-आंधी, 27 से फिर बदलेगा मौसम, जानें IMD पूर्वानुमान

CG Weather,

Rajasthan Weather Alert Today :  राजस्थान के मौसम में बदलाव का दौर जारी है। आज जोधपुर, बीकानेर, अजमेर, भरतपुर और जयपुर संभाग के जिलों में  तेज हवा चलने के साथ बारिश और कहीं-कहीं ओलावृष्टि होने की संभावना है।वही बारिश के साथ 40 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से तेज हवा और कहीं-कहीं ओले गिरने की चेतावनी जारी है।  राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो 25 मार्च के बाद इस सिस्टम का असर कम होने लगेगा और बारिश-ओलावृष्टि की गतिविधियां कम होने लगेगी।

राजस्थान मौसम विभाग की मानें तो आज चूरू,सीकर, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, जयपुर(उत्तर),दौसा, अलवर, भरतपुर, बीकानेर जिलों और आसपास के क्षेत्रों में बादल गरजने, आकाशीय बिजली के साथ बारिश होने, अचानक तेज हवाएं 30 किलोमीटर प्रति घंटा स्पीड से चलने की संभावना है। अप्रैल के पहले सप्ताह में एक नया सिस्टम आने की संभावना है, जिसके बाद मौसम फिर से बदल सकता है। 25 मार्च की शाम तक आंधी-तूफान और बारिश की गतिविधियों में कमी होने के आसार हैं। राज्य में आज से मौसम शुष्क होने लगेगा और अगले 7 दिन तक बारिश-ओलावृष्टि के आसार नहीं है।

26 मार्च से बदलेगा मौसम, अप्रैल में फिर एक्टिव होगा नया सिस्टम

राजस्थान मौसम के मुताबिक,  26 मार्च से मौसम साफ होने के साथ गर्मी बढ़ने लगेगी। वही अप्रैल के पहले सप्ताह में एक नया सिस्टम आने से मौसम फिर से बदल सकता है।31 मार्च तक प्रदेश में आसमान साफ रहेगा और तापमान बढ़ेगा। सीकर में अब 30 मार्च तक मौसम शुष्क रहने वाला है। ऐसे में तापमान में 3 से 5 फीसदी बढ़ोतरी होने के आसार हैं।वही उत्तर भारत में जम्मू-कश्मीर एरिया में एक नया प्रभावशाली वेस्टर्न डिर्स्टबेंस एक्टिव हुआ है और उत्तरी राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली के आसपास एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन बन गया है, इससे शनिवार से यहां मौसम साफ होने लगेगा और 2-3 अप्रैल तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

इन जिलों में बारिश,  ओले, आंधी और तूफान का अलर्ट

  1. राजस्थान मौसम विभाग के मुताबिक, आज शनिवार को जयपुर, अलवर, दौसा , श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू , भरतपुर, सीकर, हनुमानगढ़, झुंझुनू के इलाकों में बादल गरजने के साथ आंधी तूफान, तेज हवाएं चल सकती हैं।
  2. अलवर, झुंझुनू, श्रीगंगानगर, चूरू में आकाशीय बिजली गिरने के साथ ओले गिरने का अलर्ट जारी किया है।
  3. नए पश्चिमी विक्षोभ के चलते अजमेर, बीकानेर, जयपुर, कोटा , जोधपुर में बादल गरजने के साथ बारिश हो सकती है और अजमेर, जयपुर, भरतपुर, उदयपुर, कोटा, बीकानेर में ओलावृष्टि हो सकती है।
  4. श्रीगंगानगर, चूरू, झुंझुनू, अलवर जिलों में एक या दो स्थानों पर आकाशीय बिजली गिरने, ओलावृष्टि , अचानक तेज हवाएं( अपेक्षित हवा की गति 30-50 किलोमीटर प्रति घंटा) होने की  संभावना है।
  5. दक्षिण-पश्चिमी राजस्थान के ऊपर बने परिसंचरण तंत्र और नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण बीकानेर, अजमेर, जयपुर, कोटा , जोधपुर संभाग में कहीं-कहीं मेघगर्जन, तेज हवाओं के साथ हल्के से मध्यम बारिश होने की संभावना है।
  6. इस तंत्र का सर्वाधिक प्रभाव बीकानेर, उदयपुर, अजमेर, जयपुर, भरतपुर, कोटा सम्भाग में मेघगर्जन, आंधी, बारिश और कहीं कहीं ओलावृष्टि के रूप में देखने को मिल रहा है।

बारिश-ओले से किसानों की फसलें बर्बाद

  1. राज्य के भरतपुर और अलवर जिले में ओले गिरने और झुंझुनू में हुई मूसलाधार बरसात ने किसानों चना, सरसों, आलू, गेहूं, चना, जौ, सब्जियों आदि की फसलें नष्ट कर दी हैं।
  2. पिछले 24 घंटे में अलवर, झुंझुनूं, गंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू, बीकानेर में कई जगहों पर ओलावृष्टि हुई। गंगानगर, हनुमानगढ़ में तो कई जगह 40KM स्पीड से तेज हवाएं भी चलीं, जिससे  कई जगह फसलों को भारी नुकसान हुआ।
  3. झुंझुनूं के बुहाना, गंगानगर के हिंदूमलकोट समेत कई जगहों पर एक इंच से ज्यादा बरसात हुई। झुंझुनूं में जबरदस्त ओलावृष्टि होने से वहां खाली जमीन पर सफेद ओलों की चादर बिछ गई।
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews