Rajasthan Weather : 4 संभागों में बारिश का येलो अलर्ट, गरज-चमक, आंधी की चेतावनी, 10 अप्रैल के बाद बढ़ेगा तापमान, हीटवेव का अलर्ट, जानें IMD पूर्वानुमान

up Weather

Rajasthan Weather, IMD Rajasthan Weather Update : राजस्थान में 2 दिन तक तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी। कई जगह पर गर्मी से लोग परेशान हो सकते हैं। हालांकि 8 अप्रैल के बारे में फिर से मौसम में महत्वपूर्ण परिवर्तन होंगे। 2 संभाग सहित 17 जिलों में हल्की बारिश का पूर्वानुमान जताया गया है। इसके साथ ही मेघ गर्जन की चेतावनी जारी कर दी गई है। बुधवार से लेकर शुक्रवार तक लोग गर्मी से परेशान रह सकते हैं।

शुक्रवार को मौसम सामान्य रहने का संभावना जताया गया है। पश्चिमी विक्षोभ का असर खत्म हो चुका है। हालांकि 8 अप्रैल को एक नवीन पश्चिमी विक्षोभ के साथ ही मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव नजर आने वाले हैं। राजस्थान में 2 दिन के बाद एक नया सिस्टम सक्रिय है। जिसके प्रभाव से एक बार फिर से बारिश की चेतावनी जारी कर दी गई है।

चक्रवाती हवा के निम्न दाब का असर

पश्चिम राजस्थान पर चक्रवाती हवा के निम्न दाब का असर दिखेगा। इस सिस्टम के कारण जैसलमेर और आसपास तेज आंधी देखने को मिल रही है। 7 अप्रैल की शाम से मौसम में महत्वपूर्ण बदलाव होने हैं। बारिश और आंधी का दौर शुरू होगा। कोटा, उदयपुर अजमेर जयपुर संभाग में 8 से 10 अप्रैल तक पश्चिमी विक्षोभ के असर देखने को मिल सकते हैं।

तेज हवा चलने की संभावना 

कई इलाकों में बादल छाने के साथ बारिश होने की चेतावनी जारी कर दी गई है। उदयपुर संभाग में तेज हवा चलने की संभावना जताई गई है। एक-दो दिन में दक्षिण राजस्थान के ऊपर एक नवीन सिस्टम सक्रिय होगा। उदयपुर-कोटा संभाग के अलावा मध्यप्रदेश के कुछ हिस्से में भी पश्चिमी विक्षोभ का असर होगा।

इन क्षेत्रों में बारिश आंधी

बीकानेर जैसलमेर में 30 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से धूल भरी आंधी चल रही है। पीलीबंगा क्षेत्र में 19 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है। टिब्बी में सात, रावतसर में 5 , हनुमानगढ़ में 12 , गंगानगर में 12 , गजसिंह पुर में 8 और रायसिंहनगर में 4 मिलीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इन क्षेत्रों में बढ़ा तापमान

पिलानी, जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, करौली, जालौर समेत कई क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में वृद्धि रिकॉर्ड की गई है। आज अधिकतम तापमान 2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। जैसलमेर बाड़मेर डूंगरपुर और जालौर में अधिकतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है। राजस्थान में अगले सप्ताह से गर्म हवा की तपिश बढ़ने की चेतावनी जारी कर दी गई है। तापमान 40 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक 10 अप्रैल के बाद तापमान में बढ़ोतरी का सिलसिला शुरू होगा। 14 अप्रैल तक प्रदेश के कई इलाकों में तापमान 40 डिग्री तक पहुंचने का पूर्वानुमान जताया गया। वहीं तीसरे सप्ताह से राजस्थान में हीटवेव चलने की भी चेतावनी जारी की गई है। लोगों को अधिक गर्मी सहित तपिश का सामना करना पड़ेगा।

8 और 10 अप्रैल को बारिश का अलर्ट 

इसी बीच 8 से 10 तारीख के बीच 4 संभाग में 8 और 10 अप्रैल को बारिश का अलर्ट जारी कर दिया गया है। जिन जिलों में येलो अलर्ट जारी किया गया है। उनमें जयपुर, अजमेर, बारां, भरतपुर, भीलवाड़ा, कोटा, बूंदी, झालावाड़, प्रतापगढ़, राजसमंद जिले में मेघगर्जन के साथ हल्की बारिश रिकॉर्ड की गई है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews