MP Board : कक्षा 10वीं-12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर, बिना APAAR आईडी के जमा होंगे बोर्ड परीक्षाओं के फॉर्म, जानें डिटेल्स

10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के फार्म अब अपार आईडी के बिना भरे जाएंगे ।माशिमं ने शैक्षणिक सत्र 2025-26 में बोर्ड के लिए अपार आईडी खत्म कर दी है।
MP Board

मध्य प्रदेश माध्यमिक शिक्षा मंडल भोपाल के कक्षा 10वीं व 12वीं के छात्रों के लिए महत्वपूर्ण खबर है। अब 10 वीं और 12वीं के छात्र बिना APAAR आईडी के भी बोर्ड परीक्षाओं के लिए फॉर्म भर सकेंगे। इसके लिए बोर्ड ने एक नोटिस जारी किया है। बोर्ड ने यह भी स्पष्ट किया है कि 2026-27 सत्र में यह आईडी परीक्षा फॉर्म में भरना अनिवार्य होगी।बता दे कि हर वर्ष लगभग 17 लाख से अधिक विद्यार्थी एमपी बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होते हैं अगर अपार आईडी अनिवार्य होती तो दस्तावेजों के अभाव में लाखों विद्यार्थी परीक्षा फॉर्म भरने से वंचित हो जाते है ऐसे में विद्यार्थियों के हित को देखते हुए मप्र बोर्ड ने इस वर्ष अपार आईडी की अनिवार्यता को खत्म करते हुए वैकल्पिक कर दिया है।

क्या लिखा है एमपी बोर्ड के नोटिस में

नोटिस में लिखा है कि मण्डल द्वारा शिक्षण सत्र 2025-26 के लिये हाईस्कूल / हायर सेकेण्डरी परीक्षा के परीक्षा आवेदन-पत्र भरने हेतु “परीक्षा संबंधी मार्गदर्शिका एवं ऑनलाईन आवेदन भरने के निर्देश” पुस्तिका पत्र 28.06.2023 जारी की गई है। निर्देश पुस्तिका के बिन्दु 1.2 में मण्डल द्वारा आयोजित समस्त परीक्षाओं के फार्म में UDISE पोर्टल पर आधारित विद्यार्थियों के लिए स्थाई शैक्षणिक ID (APAAR) ऑटोमेटेड परमानेंट
एकेडमिक एकाउण्ट को अनिवार्य ID को अनिवार्य किया गया है। संदर्भित पत्र में उल्लेखित तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए कक्षा 9वीं से 12वीं में भरे जाने वाले आवेदन पत्रों में APAAR ID को वैकल्पिक किया जाता है तथा आगामी सत्र 2026-27 से उक्त व्यवस्था अनिवार्य होगी। शेष निर्देश यथावत रहेगे।

MP BOARD :फरवरी मार्च में बोर्ड परीक्षाएं

  • एमपी बोर्ड कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से 2 मार्च 2026 तक चलेगी।कक्षा 12वीं की परीक्षा 7 फरवरी से  3 मार्च 2026 तक चलेगी। दोनों कक्षाओं की शुरुआत हिंदी विषय से होगी।
  •  एग्जाम सुबह 9:00 बजे से 12:00 तक चलेगा। सभी उम्मीदवारों को सुबह 8:00 बजे तक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होना होगा। 15 मिनट पहले एग्जाम हॉल में एंट्री बंद कर दी जाएगी।
  • एग्जाम शुरू होने के 10 मिनट पहले स्टूडेंट्स को उत्तर पुस्तिका दी जाएगी। 5 मिनट पहले प्रश्न पत्र दिए जाएंगे।प्रैक्टिकल परीक्षा 10 फरवरी से लेकर 10 मार्च तक चलेगी।

आवेदन फॉर्म और शुल्क

  • 10वीं व 12वीं बोर्ड परीक्षा के लिए आवेदन 15 सितंबर तक सामान्य शुल्क 1200 रुपये
  • 16 सितंबर से 25 अक्टूबर तक सामान्य शुल्क 1200 रुपये और विलंब शुल्क 100 रुपये जमा
  • 26 अक्टूबर से 10 नवंबर तक 2000 रुपये विलंब शुल्क ।
  • 11 नवंबर से 25 नवंबर तक विलंबर शुल्क पांच हजार
  • 26 नवंबर से 10 दिसंबर तक 10 हजार रुपये के साथ आवेदन कर सकते हैं।

MP Board 10th class Time Table

  • 11 फरवरी- हिंदी
  • 13 फरवरी- उर्दू
  • 14 फरवरी- नेशनल स्किल क्वालीफिकेशन फ्रेमवर्क के सभी विषय और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस
  • 17 फरवरी- इंग्लिश
  • 19 फरवरी- संस्कृत
  • 20 फरवरी- मराठी, गुजराती, पंजाबी, सिंधी, चित्रकला, गायन वादन, तबला पखावज और कंप्यूटर
  • 24 फरवरी- गणित
  • 27 फरवरी- विज्ञान
  • 2 मार्च- सामाजिक विज्ञान

MP Board 12th class Time Table

  • 7 फरवरी-हिंदी
  • 9 फरवरी- उर्दू और मराठी
  • 10 फरवरी- इंग्लिश
  • 13 फरवरी- भौतिक शास्त्र, अर्थशास्त्र, एनिमल हसबेंडरी मिल्क ट्रेड एंड पोल्ट्री फार्मिंग एंड फिशरीज
  • 14 फरवरी- बायोटेक्नोलॉजी, गायन वादन, तबला पखावज
  • 16 फरवरी- संस्कृत
  • 17 फरवरी- ड्राइंग एंड डिजाइन
  • 18 फरवरी- रसायन शास्त्र, इतिहास, व्यवसाय अध्ययन, अलिफ साइंस एंड मैथमेटिक्स यूजफुल फॉर एग्रीकल्चर, ड्राइंग एंड पेंटिंग, गृह प्रबंधन पोषण एवं वस्त्र विज्ञान
  • 19 फरवरी- मनोविज्ञान
  • 20 फरवरी- एनएसक्यूएफ और शारीरिक शिक्षा
  • 21 फरवरी- कृषि, होम साइंस, अकाउंटेंसी
  • 23 फरवरी- बायोलॉजी
  • 25 फरवरी- गणित
  • 26 फरवरी- राजनीति शास्त्र
  • 27 फरवरी- इनफॉर्मेटिव प्रैक्टिस
  • 2 मार्च- समाजशास्त्र
  • 3 मार्च- भूगोल, क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर, स्टिल लाइफ एंड डिजाइन, शरीर रचना क्रिया विज्ञान एवं स्वास्थ्य
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews