
demo pic
भोपाल, डेस्क रिपोर्ट। कर्मचारयों (Employees) के लिए 31 अगस्त को स्थानीय अवकाश (local Holiday) की घोषणा की गई है। इस संबंध में कलेक्टर (Collector) ने आदेश भी जारी कर दिए हैं। कलेक्टर के आदेश के मुताबिक भोपाल जिले में बुधवार को गणेश चतुर्थी (Ganesh Chaturthi) 31 अगस्त के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। अवकाश के दौरान पानी बिजली सहित अन्य आवश्यक सेवाएं जारी रहेगी। हालांकि सभी शासकीय ऑफिस स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे।
इसके अलावा अन्य अवकाश की बात करें तो 25 अक्टूबर दिवाली के दूसरे दिन मंगलवार को भी राजधानी के सभी शासकीय ऑफिस स्कूल और कॉलेज बंद रहेंगे। जबकि शनिवार 3 दिसंबर को भोपाल गैस त्रासदी स्मृति दिवस पर भोपाल में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि यह कैस्केबल भोपाल शहर के लिए ही लागू हों।गे बाकी जिले के सभी विभाग और कार्यालय सहित अन्य संस्था ने अन्य कार्य दिवस की तरह ही संचालित किए जाएंगे।
वहीं इस दौरान बैंक के कार्य जारी रहेंगे। दरअसल गणेश चतुर्थी के मौके पर गुजरात महाराष्ट्र कर्नाटक सहित तमिलनाडु तेलंगना गोवा और उड़ीसा में बैंक बंद रहेंगे। मध्यप्रदेश में बैंकों का काम संचालित किया जाएगा। दूसरी तरफ इंदौर के देवी अहिल्या विश्वविद्यालय में महिला कर्मचारियों के लिए तीज की छुट्टी घोषित कर दी गई है।
दरअसल कुलसचिव की तरफ से आदेश जारी किया गया। जिसमें लिखा गया कि मंगलवार 30 अगस्त को हरितालिका तीज व्रत रखने के लिए विश्वविद्यालय द्वारा महिला कर्मचारियों को विशेष आत्मिक अवकाश प्रदान किया जाएगा। हालांकि इसके लिए महिला कर्मचारियों को आवेदन देना अनिवार्य होगा।
