कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर, अवकाश की घोषणा, कलेक्टर का आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे कार्यालय

Employees

Employees Holiday Order 2023 : कर्मचारियों के लिए राहत भरी खबर है। उन्हें स्थानीय अवकाश का लाभ मिलेगा। इसके लिए जिला कलेक्टर द्वारा आदेश जारी कर दिए गए है। जारी आदेश के तहत उन्हें दो छुट्टियां घोषित की गई है।

राजस्थान जोधपुर के जिला कलेक्टर हिमांशु गुप्ता ने अपने पावर से दो छुट्टियां घोषित किए। शीतला सप्तमी और गणगौर पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है। स्थानीय पर्व के कारण इस अवसर पर कलेक्टर द्वारा छुट्टी की घोषणा की गई है।

इन दिनों पर रहेंगे अवकाश

आगामी 15 मार्च बुधवार को शीतला सप्तमी और 24 मार्च शुक्रवार को गणगौर मेले का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।

रंग पंचमी के दूसरे दिन शीतला सप्तमी 

बता दे कि होली के 7 दिन के बाद रंग पंचमी के दूसरे दिन शीतला सप्तमी बनाई जाती है हालांकि जोधपुर में अष्टमी के दिन शीतला सप्तमी का आयोजन किया जाता है ऐसे में स्थानीय अवकाश की घोषणा की गई है ताकि कर्मचारी इसका लाभ ले सके वही गणगौर पर पर महिलाएं व्रत रखती है। ऐसे में उन्हें छुट्टी का लाभ दिया गया है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews