School Holiday 2025 : फिर हुआ छुट्टी का ऐलान, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

21 और 28 सितंबर को रविवार के चलते सभी स्कूल बंद रहेंगे।इसके अलावा अक्टूबर में दशहरा दिवाली पड़ रही है ऐसे में छात्रों को फिर लंबी छुट्टियों का लाभ मिलने वाला है।
school holiday news

SCHOOL HOLIDAYS : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के उपमंडल मनाली और बंजार में 15 और 16 सितंबर 2025 को सभी सरकारी व गैर सरकारी शिक्षण संस्थान बंद रहेंगे। विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के भी सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालय  17 सितंबर बुधवार को बंद रहेंगे।यह अवकाश सभी छात्रों और शिक्षकों के लिए मान्य होगी।इधर, उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कुंजर अंचल के सरकारी माध्यमिक विद्यालय खोंचीपोरा में चिकनपाक्स के मामले आने के बाद छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए संस्थान में कक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई हैं। यह निलंबन अगले निर्देश जारी होने तक लागू रहेगा।पूणे में भारी बारिश और सड़कों पर जलभराव के कारण स्थानीय स्कूल प्रशासन ने आज सोमवार को कई स्कूलों में अवकाश घोषित किया है।

आज सोमवार को कहां कहां बंद रहेंगे स्कूल

उत्तराखंड के अल्मोड़ा में 15 सितम्बर सोमवार को अन्वष्टका पर्व के अवसर पर जनपद में स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। सभी शासकीय-अर्धशासकीय कार्यालय, शैक्षणिक संस्थान और दफ्तर बंद रहेंगे।
झारखंड के धनबाद जिले में भी जिउतिया व्रत के चलते सोमवार को सभी सरकारी स्कूलों में अवकाश रहेगा। यह छुट्टी स्थानीय अवकाश के तहत दी गई है, जबकि कॉलेजों में प्रतिबंधित अवकाश लागू होगा।

इन राज्यों में दशहरे दिवाली की छुट्टियां घोषित

  • 21 और 28 सितंबर को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 30 सितंबर मंगलवार को दुर्गा महाष्टमी के चलते पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार,त्रिपुरा और असम में स्कूल बंद रह सकते है।
  • पंजाब सरकार द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार, 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में अवकाश रहेगा यानि स्कूल, कॉलेज और सरकारी कार्यालय बंद रहेंगे।
  • राजस्थान में दिवाली के चलते 13 से 24 अक्टूबर तक अवका रहेगा। इस तरह छात्रों को कुल 12 छुट्टियों का लाभ मिलेगा।
  • कर्नाटक में दशहरे दिवाली के चलते 20 सितंबर से 6 अक्टूबर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। 7 अक्टूबर से फिर स्कूल खुलेंगे। ये छुट्टियां राज्य के सरकारी और केंद्रीय बोर्ड दोनों स्कूलों पर लागू होंगी।
  • तेलंगाना में भी 21 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। 4 अक्टूबर को शनिवार पड़ रहा है ऐसे में कई छात्र स्कूल नहीं आते है या छुट्टी करते है तो उन्हें लंबी छुट्टी का लाभ मिलेगा। फिर सीधे सोमवार 6 अक्टूबर से स्कूल खुलेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews