School Holiday 2023-24 : नए साल से पहले स्कूली छात्रों को बड़ी राहत, शीतकालीन अवकाश घोषित, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल, आदेश जारी

School Holiday

school holiday 2024

School Holiday/Winter Vacation 2023-24 : उत्तर प्रदेश, दिल्ली और झारखंड के स्कूली छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। बढ़ती ठंड़ और शीतलहर के चलते राज्य सरकार ने शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी है। इसके तहत दिसंबर अंत से स्कूल बंद होंगे और जनवरी में खुलेंगे। इस संबंध में स्कूल शिक्षा विभाग ने आदेश भी जारी कर दिए है।

यूपी में 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक अवकाश

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्राइमरी स्कूलों में शीतकालीन छुट्टियों का ऐलान कर दिया है। 31 दिसंबर से प्राइमरी स्कूलों में छुट्टियां शुरू हो जाएंगी।इस संबंध में स्कूल शिक्षा महानिदेशक की ओर से आदेश जारी किया गया है, सभी जिलों के जिला शिक्षा अधिकारी को छुट्‌टी के संबंध में जानकारी दे दी गई है। इसके तहत 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक स्कूलों में शीतकालीन अवकाश रहेगा।  15 जनवरी से स्कूलों में कक्षाओं का आयोजन हो सकता है। हालांकि, ठंड की स्थिति को देखते हुए समीक्षा के बाद इस पर फैसला लिया जाएगा । छुट्टियों का निर्देश स्कूल शिक्षा महानिदेशालय की ओर से भेजा गया है और इसे लागू कराया जाएगा।

दिल्ली में जनवरी से शीतकालीन अवकाश

दिल्ली के स्कूलों में इस बार शीतकालीन अवकाश 15 दिन की बजाय सिर्फ 6 दिन का रहेगा।राज्य सरकार के आदेश के तहत इस बार दिल्ली में सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी 2024 से शुरू होंगी और 6 जनवरी को खत्म हो जाएगी। पहले साल 2023-24 के लिए सर्दियों की छुट्टियां 1 जनवरी से 15 जनवरी तक होने वाली थीं लेकिन अब इन्हें घटा दिया गया है । अब 1 जनवरी से 6 जनवरी तक ही स्कूल बंद रहेंगे और 7 दिसंबर से फिर स्कूल खोले जाएंगे।शिक्षा निदेशालय ने स्कूलों के प्रमुख से यह जानकारी शिक्षकों समेत विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों तक भी प्रेषित करने को कहा है।

झारखंड में 26 से 31 दिसंबर तक सर्दियों की छुट्टियां

झारखंड सरकार ने शीतलहर को देखते हुए 26 से 31 दिसंबर तक सभी स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी किया है।  स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग की अपर सचिव कुमुद सहाय जारी द्वारा आदेश में लिखा गया है कि शीतलहर के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए राज्य में संचालित सभी कोटि के सरकारी गैर सरकारी सहायता प्राप्त / गैर सहायता प्राप्त के साथ ही सभी निजी विद्यालयों को 26 दिसंबर से 31 दिसंबर 2023 तक के लिए बंद किया जाता है। माध्यमिक एवं उच्चतर माध्यमिक बोर्ड परीक्षा को ध्यान में रखते हुए संबंधित विद्यालय जरूरत के अनुसार वर्ग 10 से वर्ग 12 तक की कक्षाओं का संचालन करेंगे। हालांकि क्रिसमस को लेकर सरकारी स्कूलों में पहले से ही इस अवधि में छुट्टी निर्धारित है।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews