School Holiday : छात्रों के लिए अच्छी खबर, फिर अवकाश घोषित, जानें कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल और कब खुलेंगे?

21 और 28 सितंबर को रविवार के चलते सभी स्कूल बंद रहेंगे।इसके अलावा अक्टूबर में भी साप्ताहिक अवकाश के अलावा दशहरा दिवाली के चलते 10 से 12 दिन स्कूल बंद रहेंगे।
school holiday

SCHOOL HOLIDAYS : स्कूली छात्रों के लिए अच्छी खबर है।आज 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा के अवसर पर उत्तर प्रदेश के सभी परिषदीय और मान्यता प्राप्त बेसिक विद्यालयों में अवकाश घोषित किया गया है।यह अवकाश सभी छात्रों और शिक्षकों के लिए मान्य होगी। पंजाब सरकार द्वारा जारी अवकाश कैलेंडर के अनुसार 22 सितंबर को महाराजा अग्रसेन जयंती के अवसर पर पूरे राज्य में अवकाश रहेगा । इसके अलावा उत्तरी कश्मीर के बारामुला जिले के कुंजर अंचल के सरकारी माध्यमिक विद्यालय खोंचीपोरा में चिकनपाक्स के मामले आने के बाद छात्रों के स्वास्थ्य को देखते हुए संस्थान में कक्षाएं तत्काल प्रभाव से स्थगित कर दी गई हैं। यह निलंबन अगले निर्देश जारी होने तक लागू रहेगा। इसके अलावा 21 और 28 सितंबर को रविवार के चलते स्कूल बंद रहेंगे। 30 सितंबर मंगलवार को दुर्गा महाष्टमी के चलते पश्चिम बंगाल, यूपी, बिहार,त्रिपुरा और असम में स्कूल बंद रह सकते है।

इन राज्यों में दशहरे दिवाली की छुट्टियां घोषित

  • राजस्थान में दिवाली के चलते 13 से 24 अक्टूबर तक अवकाश रहेगा। इस तरह छात्रों को कुल 12 छुट्टियों का लाभ मिलेगा।
  • कर्नाटक में दशहरे दिवाली के चलते 20 सितंबर से 6 अक्टूबर तक स्कूलों में अवकाश रहेगा। 7 अक्टूबर से फिर स्कूल खुलेंगे। ये छुट्टियां राज्य के सरकारी और केंद्रीय बोर्ड दोनों स्कूलों पर लागू होंगी।
  • तेलंगाना में भी 21 सितंबर से 3 अक्टूबर 2025 तक स्कूल बंद रहेंगे। 4 अक्टूबर को शनिवार पड़ रहा है ऐसे में कई छात्र स्कूल नहीं आते है या छुट्टी करते है तो उन्हें लंबी छुट्टी का लाभ मिलेगा। फिर सीधे सोमवार 6 अक्टूबर से स्कूल खुलेंगे।

अक्टूबर 2025 में कितने दिन बंद रहेंगे स्कूल?

  • 2 अक्टूबर – महात्मा गांधी जयंती और विजयदशमी
  • 5 अक्टूबर रविवार
  • 12 अक्टूबर रविवार
  • 19 अक्टूबर रविवार
  • 20 अक्टूबर – नरक चतुर्दशी की छुट्टी
  • 21 अक्टूबर – दीवाली के लिए छुट्टी
  • 22 अक्टूबर – गोवर्धन पूजा की छुट्टी
  • 23 अक्टूबर – भैया दूज और छत्रपति शिवाजी जयंती की छुट्टी
  • 26 अक्टूबर रविवार
  • 28 अक्टूबर – छठ पूजा (यूपी बिहार)
Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews