School News 2023: कक्षा 1 से 8वीं के छात्रों को बड़ी राहत, शीतकालीन अवकाश 1 हफ्ते और बढ़ा, आदेश जारी, जानें कब खुलेंगे स्कूल

school TIME

School Winter Vacation 2023: हर‍ियाणा के स्कूल छात्रों के लिए राहत भरी खबर है। राज्य सरकार ने कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए हर‍ियाणा में एक हफ्ते और अवकाश बढ़ा दिया है।  अब 15 जनवरी की बजाय 21 जनवरी तक स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। चुंकी 22  जनवरी को रविवार है, ऐसे में अब सोमवार 23 जनवरी को स्कूल खुलेंगे। इसको लेकर शिक्षा विभाग ने ऑर्डर जारी कर दिए हैं।

आदेश के अनुसार, हरियाणा में ठंड को देखते हुए स्कूलों में 6 दिन का शीतकालीन अवकाश बढ़ा दिया है। अब पूरे प्रदेश में 21 जनवरी तक स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। 22 जनवरी को रविवार होने के कारण स्कूल 23 जनवरी सोमवार को पूर्व की भांति खोले जाएंगे। हालांकि 10वीं और 12वीं की कक्षाएं पहले की तरह जारी रहेगी। इन दोनों कक्षाओं के विद्यार्थियों को प्रत्येक कार्यदिवस पर आना होगा।

10वीं-12वीं पर अवकाश लागू नहीं

इससे पहले सरकार ने प्रदेश के स्कूलों में एक जनवरी से 15 जनवरी तक सर्दी की छुट्टियां दी थीं और 16 जनवरी को स्कूल खोलेन जाने थे, ऐसे में राज्य सरकार ने स्‍कूलों की छुट्टियां 23 जनवरी तक बढ़ा दी हैं। हालांक‍ि यह अवकाश 10वीं और 12वीं कक्षाओं पर लागू नहीं होगा। बोर्ड की ओर से दोनों कक्षाओं के लिए स्कूल सुबह दस बजे से दोपहर दो बजे तक लगेंगे।

पहली बार 22 दिन लगातार छुट्टी

यह पहली बार होगा कि हरियाणा में 22 दिन लगातार शीतकालीन अवकाश किया गया है। इसके साथ ही अवकाश के दौरान आने वाले शिक्षकों को बदले में अर्जित छुट्‌टी दी जाएंगी। निदेशालय ने इस संबंध में प्रदेश के सभी जिला शिक्षा अधिकारी व जिला मौलिक शिक्षा अधिकारी को पत्र जारी किया है। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारियों व स्कूल मुखियाओं को भी भेज दिया है। अब 23 जनवरी को स्कूल खुलेंगे।

Pooja Khodani
लेखक के बारे में
Pooja Khodani

12 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय, इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया में.

खबर वह होती है जिसे कोई दबाना चाहता है। बाकी सब विज्ञापन है। मकसद तय करना दम की बात है। मायने यह रखता है कि हम क्या छापते हैं और क्या नहीं छापते। (पत्रकारिता में 12 वर्षों से सक्रिय, इलेक्ट्रानिक से लेकर डिजिटल मीडिया तक का अनुभव, सीखने की लालसा के साथ हर खबर पर पैनी नजर) View all posts by Pooja Khodani →
Follow Us :GoogleNews