School Winter Holiday : 1 से 8वीं तक के छात्रों के लिए राहत भरी खबर, बढ़ा शीतकालीन अवकाश, आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

school winter vacation

School Winter Vacation : कई राज्यों द्वारा स्कूल में अवकाश घोषित किया गया था, हलाकि कई राज्यों में स्कूलों को खोल दिया गया है। जबकि देश में फिर से बढ़ते शीतलहर को देखते हुए कुछ राज्यों में शीतकालीन अवकाश को एक-दो दिन के लिए आगे भी बढ़ा दिया गया है। एक से 8वीं तक के छात्र को इससे बड़ी राहत मिलेगी।

छपरा में बढ़ा अवकाश

बिहार के कई जिलों में स्कूल की टाइमिंग को बदल दिया गया है। छपरा में आठवीं के सभी स्कूल 19 जनवरी तक के लिए बंद किए गए है। कल से स्कूलों को फिर से खोला जा सकता है।

यूपी के इन जिलों में स्कूलों की छुट्टियां

उत्तर प्रदेश के कई जिलों में भी स्कूलों में अवकाश को बढ़ाया गया था। हालांकि स्कूलों में अवकाश 18 जनवरी तक के लिए जारी किए गए थे। जिसके बाद आज से कई जिलों में स्कूलों को खोल दिया गया है। वहीं हापुड़ में एक से आठवीं तक के स्कूल को 20 जनवरी तक बंद रखने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशासन द्वारा सख्त चेतावनी दी गई है कि बिना आदेश के स्कूल खोलने वाले पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। यूपी उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में भी 20 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है।

चंडीगढ़ में भी बढ़ा अवकाश

चंडीगढ़ में भारी शीतलहर को देखते हुए स्कूल में अवकाश को 21 जनवरी तक के लिए बढ़ा दिया गया है। 22 जनवरी को रविवार होने की स्थिति में स्कूल 23 जनवरी से फिर से संचालित किए जाएंगे, जबकि कक्षा 9वी और 12वीं तक की कक्षाएं सुबह 9:00 बजे से संचालित की जा रही है।

हरियाणा में 23 जनवरी से खुलेंगे स्कूल

हरियाणा में भी स्कूल की छुट्टियों को बढ़ाया गया है। हरियाणा सरकार द्वारा 21 जनवरी तक अवकाश को बढ़ा दिया गया है। अब 23 जनवरी सोमवार से स्कूल का संचालन किया जाएगा।

गुरुग्राम DC का आदेश

गुरुग्राम में निजी स्कूल की मनमानी भी जारी है 21 जनवरी तक सभी शासकीय और निजी स्कूल में छुट्टी बढ़ा दिए जाने के बावजूद कई ऐसे निजी स्कूल है, जो आदेश का पालन नहीं कर रहे हैं। सरकार द्वारा उनको जल्द सख्त एक्शन लिया जाएगा। इस संबंध में डीसी के आदेश जारी किए हुए हैं।

डीसी निशांत कुमार यादव ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि सभी शासकीय और निजी स्कूल में 21 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश घोषित किया गया है। 23 जनवरी से पहले विद्यालय में कक्षा का संचालन नहीं किया जाएगा। सभी स्कूल 23 जनवरी से संचालित होंगे। हालांकि बोर्ड परीक्षाओं के लिए 10वीं और 12वीं के छात्रों को पूर्व की भांति कक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। कक्षाएं ऑफलाइन तरीके से लगाई जाएगी।

कैथल में खुल रहे स्कूल

इधर कड़ाके की ठंड को देखते हुए कैथल में भी छुट्टियों की घोषणा की गई है जबकि तमाम बच्चे ठंड में स्कूल जाते दिखाई दे रहे हैं। हालांकि जब स्कूल संचालकों से इस मुद्दे पर पूछे जाए उनका कहना है कि बोर्ड की परीक्षा की तैयारी और गणतंत्र दिवस की तैयारी के लिए बच्चे बुलाए जा रहे हैं।

अभिभावकों की शिकायत है कि जब सभी स्कूलों में छुट्टियां घोषित की गई है। सभी पर लागू होनी चाहिए जबकि संचालकों का कहना है कि केवल उन्हीं बच्चों को स्कूल बुलाया जा रहा है, जिन्हें सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेना है। गणतंत्र दिवस पर होने वाले सांस्कृतिक कार्यक्रम के लिए स्कूलों में तैयारियां की जा रही है।

फरवरी में भी इन कारणों से बंद रहेंगे स्कूल

जनवरी शीतकालीन अवकाश में बीतने के बाद फरवरी में भी बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। इस साल फरवरी में कुछ दिनों के लिए स्कूलों को बंद रखा जाएगा। दरअसल 5 फरवरी को हजरत अली के जन्मदिन रविवार होने के कारण इस दिन स्कूल की छुट्टियां रहेगी। इसके अलावा 15 फरवरी दिन बुधवार को महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती पर ऑप्शनल होलीडे होने के कारण कई स्कूलों में छुट्टी दी जाती है। 18 फरवरी को महाशिवरात्रि में स्कूलों में छुट्टियों का आयोजन किया जाता है।

हालांकि मौसम विभाग द्वारा एक बार फिर से खराब मौसम की चेतावनी जारी की गई है। ऐसे में यदि शीतलहर की स्थिति तीव्र होती है तो छुट्टियों को बढ़ाने की मांग की जा सकती है। फिलहाल अन्य किसी राज्य में स्कूलों की छुट्टियों पर कोई अपडेट नहीं है।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews