School News : छात्रों के लिए राहत भरी खबर, 1 से 5वीं तक के बढ़ा शीतकालीन अवकाश, कलेक्टर का आदेश जारी, इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

School Holiday

School Winter Vacation : बढ़ते शीतलहर और लगातार ठंड के प्रभाव को देखते हुए एक बार फिर से स्कूलों में अवकाश को बढ़ा दिया गया है। इसके लिए कलेक्टर ने आदेश जारी कर दिए हैं। 21 जनवरी तक स्कूलों को बंद रखा जाएगा।

मध्य प्रदेश के सीधी जिले में शीतलहर को देखते हुए कलेक्टर द्वारा 19 से 21 जनवरी तक प्राथमिक स्कूलों में छुट्टियों की घोषणा कर दी गई है। तापमान कम होने से छोटे बच्चों में ठंड का प्रभाव पड़ सकता है। ऐसे में 21 जनवरी तक छोटे बच्चों के सभी स्कूलों को बंद रखा जाएगा।

नर्सरी से पांचवीं तक के स्कूलों में अवकाश 

कलेक्टर द्वारा जारी आदेश के तहत नर्सरी से पांचवीं तक के स्कूलों में अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश शासकीय, निजी, सीबीएसई स्कूलों में प्रभावी होगा। बता दें कि जिले में तापमान में लगातार गिरावट देखी जा रही है। जिले में 5 डिग्री तक तापमान पहुंचने से ठंड का प्रभाव बढ़ गया है। इस कारण से कलेक्टर द्वारा आदेश जारी किए गए हैं।

राजस्थान में फिर बढ़ा शीतकालीन अवकाश

राजस्थान के दौसा जिले में कड़ाके की ठंड का कहर जारी है। शीतलहर और बढ़ते बर्फीली हवा के झोंके को देखते हुए स्कूलों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा कर दी गई है। कई जिलों में अवकाश को बढ़ा दिया गया है। सभी स्कूलों में पहली कक्षा से लेकर चौथी कक्षा तक अवकाश के आदेश जारी किए गए हैं। लगातार तापमान में गिरावट का असर छोटे बच्चों पर अधिक होता है। ऐसे में छोटे बच्चों को सर्दी से बचाव के लिए आदेश जारी किया गया है।

कलेक्टर कमर चौधरी द्वारा बुधवार देर रात आदेश जारी किया गया है। जिसमें शासकीय सहित निजी स्कूल में कक्षा एक से चौथे तक के स्कूलों को 21 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया है। हालांकि इस दौरान शिक्षक एवं संचालित अन्य परीक्षाओं का आयोजन किया जाएगा। इससे पूर्व 18 जनवरी तक इन जिलों में अवकाश घोषित किया गया था।

लेखक के बारे में
Follow Us :GoogleNews